UP will continue to experience heat even during rainy season scientists revealed weather this month यूपी मे बारिश के सीजन में भी सताती रहेगी गर्मी, विज्ञानियों ने बताया कैसा रहेगा इस महीने मौसम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी मे बारिश के सीजन में भी सताती रहेगी गर्मी, विज्ञानियों ने बताया कैसा रहेगा इस महीने मौसम

यूपी मे बारिश के सीजन में गर्मी सताती रहगी। इस सीजन मानसून की देरी और कमजोर विक्षोभ का असर दिखाई देगी। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल बन रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार से बारिश देरी से हो सकती है।

Mon, 8 June 2026 01:57 PMYogesh Yadav आगरा, प्रमुख संवाददाता
share
यूपी मे बारिश के सीजन में भी सताती रहेगी गर्मी, विज्ञानियों ने बताया कैसा रहेगा इस महीने मौसम

UP News: उत्तर प्रदेश में बारिश के सीजन के बावजूद इस साल गर्मी सताती रहेगी। सामान्य से कम बारिश का अनुमान और बारिश के बीच लंबे अंतराल से ऐसा होने के आसार हैं। इस बीच गर्मी के साथ उमस खासा परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश 90 फीसदी तक रहने का अनुमान है। यह सामान्य से कम की श्रेणी में आती है। साथ ही पश्चिमी उप्र में बारिश का वितरण भी असमान रहने के आसार हैं। केरल से उठा मानसून भी कमजोर हो चला है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की ताकत में भी कमी आई है। इन बदलावों का असर बारिश पर पड़ेगा। इस बार मानसून के दौरान भी कई स्थानों पर एक-दो दिनों की तेज बारिश हो सकती है।

अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल बनेंगे। लेकिन इसके बाद लंबे समय तक शुष्क और उमस भरा मौसम रह सकता है। ऐसे हालातों में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक महसूस होगा। रात का पारा भी ऊपर बना रह सकता है। बारिश के बाद बढ़ने वाली नमी के कारण उमस और बैचेनी भरे मौसम का एहसास होने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी, कई इकाइयां बंद, लखनऊ में चरमराई आपूर्ति

25 जून के बाद ही तेज बारिश

जहां तक मानसूनी या तेज बारिश की बात है तो वह 25 जून के बाद ही संभव है। जबकि एक जुलाई से कुछ अच्छी बारिश हिस्से में आ सकती हैं। बीते साल भी मानसून का मिजाज यही रहा था। तब 28 जून से बारिश की शुरूआत हुई थी। इसके बाद कई भारी बारिश भी शहर के हिस्से में आईं।

10 के बाद हीटवेव की वापसी

मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी की वापसी होने जा रही है। 10 जून के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। 11 जून को पहली हीटवेव के आसार हैं। इस दौरान दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक हो सकता है। बाद में तापमान बारिश के मुताबिक धीरे-धीरे कम हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहू के कमरे में था प्रेमी, ससुर ने जुटा ली भीड़, पत्नी की जिद के आगे पति लाचार

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

8-12 जून: आंधी, गरज-चमक, बौछार

आठ से 13 जून के बीच गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिन का पारा 38 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। लू कम चलेगी लेकिन उमस में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

13-17 जून: प्री-मानसून, पारे में गिरावट

12 जून के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर हिमालयी क्षेत्रों के साथ पश्चिमी उप्र तक पहुंच सकता है। इससे बादल बढ़ेंगे और कई जिलों में प्री-मानूसन बारिश हो सकती है। इससे हल्की राहत मिलेगी। दिन का पारा 3-5 डिग्री तक गिर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल बाद मिली मां, मृत मानकर कर दी थीं अंतिम रस्में; पूरा परिवार साथ-साथ रोया

18-22 जून:- मानसून दे सकता है दस्तक

मानसून की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ सकता है। पश्चिमी उप्र के साथ दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी गतिविधियां शुरू होने की संभावनाएं हैं। बादल, गरज-चमक के साथ कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।