Delhi malviya nagar restaurant fire Video 21 burnt alive Many Jumped to Survive 21 जलकर मरे, कइयों ने कूदकर जान बचाई; दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड का मंजर दिल दहला देगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

21 जलकर मरे, कइयों ने कूदकर जान बचाई; दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड का मंजर दिल दहला देगा

Delhi Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 21 लोग जिंदा जलकर मर गए। वहीं कइयों ने कूदकर जान बचाई। इस भयावह हादसे का मंजर सामने आया है।

Wed, 3 June 2026 01:19 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
21 जलकर मरे, कइयों ने कूदकर जान बचाई; दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड का मंजर दिल दहला देगा

Delhi Fire: साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी इमारत में आग लगी थी। आग ने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। भयावह हादसे में 21 लोगों की जलकर मौत हो गई। 40 से ज्यादा लोग झुलस चुके हैं। कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के वक्त का खौफनाक मंजर भी सामने आया है।

आग ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे रेस्तरां में लगी थी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को बचाने के लिए कई स्थानीय लोग भी सामने आए। इमारत में भीषण अग्निकांड के बीच फंसे कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Delhi Fire News Live: दिल्ली आग हादसे पर PM मोदी का ऐलान, मृतकों के लिए 2 लाख

डीडीएमए अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 7-8 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 13 लोग एम्स में भर्ती किए गए हैं। वहीं, मैक्स साकेत में 19 लोग लाए गए हैं। सभी अफ्रीकी नागरिक बताए जा रहे है।

आग लगने की क्या वजह

जितेंद्र कुमार ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्तरां चल रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। फिलहाल घायलों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

बचाव और तलाशी अभियान जारी है तथा सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य में जुटी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंदर आग, बाहर ताला; दिल्ली में कैसे जिंदा जल गए 21 लोग, कई विदेशी भी

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर अग्निकांड पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मालवीय नगर में आग की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस अचानक बनी आग का गोला, 32 यात्री थे सवार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।