delhi lal qiila car bomb blast hamas like drones attack planned terrorists हमास जैसे हमले की योजना, ड्रोन तैनाती का था प्लान; दिल्ली धमाके पर बड़ा खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हमास जैसे हमले की योजना, ड्रोन तैनाती का था प्लान; दिल्ली धमाके पर बड़ा खुलासा

एनआईए ने दिल्ली में लाल किला के पास हुए भीषण विस्फोट के मामले में जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को दबोचते हुए दूसरी बड़ी गिरफ्तारी की है। एजेंसी की जांच निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि आतंकी हमास जैसे अटैक की तैयारी में थे।

Mon, 17 Nov 2025 09:52 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हमास जैसे हमले की योजना, ड्रोन तैनाती का था प्लान; दिल्ली धमाके पर बड़ा खुलासा

एनआईए ने दिल्ली में लाल किला के पास हुए भीषण विस्फोट के मामले में सह-साजिशकर्ता जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को दबोचते हुए दूसरी गिरफ्तारी की है। दानिश ने दिल्ली धमाके में हमलावर डॉ.उमर उन नबी के साथ काम किया था। दानिश ने 10 नवंबर को हुए आतंकी हमले से पहले ड्रोन में बदलाव किया था और रॉकेट बनाने की भी कोशिश की थी। मंसूबा घातक हमास जैसे आतंकी हमलों को अंजाम देने की थी।

इजराइल पर ऐसा ही हुआ था अटैक

जांच से संकेत मिलता है कि आतंकियों की कोशिश 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमास के हमले जैसे हमले की थी। सनद रहे हमास ने भी इजराइल पर हमले के लिए बेहद शक्तिशानी ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

भारी बम से लैस किया जाना था ड्रोन

एनडीटीवी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अनंतनाग के काजीगुंड का रहने वाले दानिश ने ड्रोन में बदलाव कर के उसको बड़ी बैटरियों से लैस कर रहा था ताकि उसमें कैमरों के साथ भारी बम भी लोड किया जा सके। एक सूत्र ने बताया कि दानिश को छोटे हथियारबंद ड्रोन बनाने का अनुभव है। ड्रोन को मॉडिफाई करके वह उसे बेहद शक्तिशाली और घातक बनाने में लगा था।

बड़ी संख्या में लोगों को मारने का प्लान

सूत्र ने बताया कि इस टेरर मॉड्यूल का प्लान बड़ी संख्या में लोगों की जान लेना था। व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के आतंकियों ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में बेहद घातक बम से लैस ड्रोन को भेजने की योजना बनाई थी। सूत्रों की मानें तो हमास जैसे समूहों ने अपने हमलों को अंजाम देने के लिए ऐसी ही रणनीतियां अपनाते रहे हैं। सीरिया में भी ऐसे हमलों का पैटर्न देखा गया है।

ड्रोन हमलों से निपटने की चुनौती

ऐसे में जब आम हो चुका है कि आतंकी घातक हमलों को अंजाम देने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं तो ऐसे खतरों से निपटने के लिए विभिन्न देशों ने अपनी तकनीकी क्षमता के आधार पर अलग-अलग स्तरों पर खुद को तैयार भी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके के हमलावर उमर का एक और सहयोगी गिरफ्तार; रॉकेट हमले की थी तैयारी?
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके में 7 दिन बाद एक और मौत, कट गया था पैर और झुलस गए थे विनय पाठक
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट: हवाला से मिले 20 लाख रुपयों को लेकर उमर-शाहीन में हुआ था टकराव

रॉकेट बनाने का किया था प्रयास

वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दानिश ने ड्रोन मॉडिफिकेशंस के साथ ही रॉकेट बनाने की भी कोशिश करते हुए देश में भीषण आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए डॉ. उमर की तकनीकी मदद की थी। एनआईए की टीम ने दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। दानिश दिल्ली बम हमले का सक्रिय सह-साजिशकर्ता है। उसने आतंकी उमर उन नबी के साथ मिलकर काम किया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।