red fort bomb blast nia arrested jasir bilal wani alias danish key associate of dr umar दिल्ली ब्लास्ट: हमलावर उमर के एक और सहयोगी को NIA ने दबोचा; रॉकेट हमले की थी तैयारी?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली ब्लास्ट: हमलावर उमर के एक और सहयोगी को NIA ने दबोचा; रॉकेट हमले की थी तैयारी?

दिल्ली धमाके के हमलावर डॉ. उमर के एक और सहयोगी को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दानिश है। बताया जा रहा है कि वह रॉकेट बनाने की कोशिश कर रहा था। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Mon, 17 Nov 2025 08:06 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली ब्लास्ट: हमलावर उमर के एक और सहयोगी को NIA ने दबोचा; रॉकेट हमले की थी तैयारी?

दिल्ली धमाके की जांच कर रही एनआईए को एक और कामयाबी मिली है। एनआईए ने हमलावर डॉ. उमर नबी के एक और प्रमुख सहयोगी को दबोचा है। आरोपी का नाम जसीर बिलाल वानी उर्फ ​​दानिश है जो एक अन्य कश्मीर निवासी है। दानिश रॉकेट बनाने की कोशिश कर रहा था। घाटी में मौजूद एनआईए की टीम ने दानिश को श्रीनगर से दबोचा।

रॉकेट जैसा हमला करने का मंसूबा

NIA की जांच में सामने आया है कि जसीर बिलाल वानी उर्फ ​​दानिश ने कथित तौर पर ड्रोन को मॉडिफाई करके रॉकेट जैसा हमला करने में मदद की थी। उसने यह काम घातक कार बम धमाके से पहले करके आतंकी हमले के लिए तकनीकी मदद मुहैया कराई थी। लाल किला के पास हुए इस भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले में 32 लोग घायल हो गए थे।

ड्रोन को मॉडिफाई कर दी तकनीकी मदद

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दानिश आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी का सक्रिय सह-साजिशकर्ता था। अनंतनाग के काजीगुंड का रहने वाले दानिश ने ड्रोन को मॉडिफाई करके कार बम धमाके से पहले ही रॉकेट बनाने की कोशिश कर के बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए तकनीकी मदद दी थी।

पिता ने दे दी जान

दानिश ने आतंकी हमले की योजना बनाने में हमलावर आतंकी उमर उन नबी के साथ मिलकर काम किया था। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दानिश को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन दिन पहले हिरासत में लिया था। उसके पिता मेवे बेचते थे। उन्होंने रविवार को मिट्टी का तेल डालकर सुसाइड कर ली थी।

एक दिन पहले दबोचा गया था राशिद

एनआईए ने इस केस में कल भी एक गिरफ्तारी की थी। एनआईए ने पहली गिरफ्तारी के तौर पर डॉ. उमर के सहयोगी आमिर राशिद अली को दबोचा था। आमिर पर हमलावर डॉ. उमर उन नबी के साथ मिलकर दिल्ली में धमाके की साजिश रचने का आरोप है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके में 7 दिन बाद एक और मौत, कट गया था पैर और झुलस गए थे विनय पाठक
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट: हवाला से मिले 20 लाख रुपयों को लेकर उमर-शाहीन में हुआ था टकराव
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट: i20 कार का मालिक आमिर गिरफ्तार, उमर संग बनाई थी पूरी योजना

अलग-अलग राज्यों में ऑपरेशन

सूत्रों की मानें तो एनआईए की कई टीमें दिल्ली धमाका मामले में काम कर रही हैं। एनआईए की टीमें विभिन्न सुरागों की तलाश में जुटी हैं। एनआईए की टीमें आतंकी हमले में शामिल संदिग्धों की पहचान के लिए अलग-अलग राज्यों में तलाशी अभियान चला रही हैं। एनआईए ने डॉ. उमर उन नबी को हमलावर बताया है। उमर ही लाल किले के पास विस्फोट वाली कार चला रहा था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।