delhi irs officer daughter murder when he was out for gym पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; दिल्ली में खौफनाक कांड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; दिल्ली में खौफनाक कांड

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी का घर में ही कत्ल कर दिया गया। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले रेप भी किया गया। शक की सुई नौकर की तरफ है, जिसे कुछ समय पहले काम से हटा दिया गया था। 

Wed, 22 April 2026 04:31 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; दिल्ली में खौफनाक कांड

राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के पॉश इलाके में रहने वाले एक बड़े इनकम टैक्स अधिकारी के घर से उनकी बेटी की कत्ल की खबर आई। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में रहने वाले आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा गया और मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया। शक की पहली सुई उस नौकर की तरफ है जिसे पिछले दिनों काम से हटा दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, आईआरएस अधिकारी की बेटी घटना के वक्त घर पर अकेली थी। अधिकारी अपनी पत्नी के साथ सुबह जिम चले गए थे। परिजनों का कहना है कि जिम से लौटने पर उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में बेटी को अचेत हालत में पाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और क्राइम ब्रान्च की टीमें मौके पर पहुंचीं और तहकीकात शुरू की गई। आईआरएस की बेटी बहुत होनहार थी। वह इंजीनियरिंग कर चुकी थी और अब आईएएस का सपना पाले हुए यूपीएससी की परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का घर में रेप और मर्डर! मोबाइल चार्जर से घोंटा गला

घर के पास सीसीटीवी में दिखा नौकर

जांचकर्ताओं के मुताबिक, शुरुआती जांच में छह सप्ताह पहले नौकरी से निकाले गए नौकर की तरफ संकेत मिल रहे हैं। आशंकाओं को इस बात से भी बल मिला कि बुधवार सुबह 6 बजे उसे पास के एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। पुलिस को आशंका है कि वह पहले से वहां इंतजार कर रहा था और अधिकारी के घर से बाहर निकल जाने केबाद प्रवेश कर गया। वह जानता था कि घर का कौन सा सदस्य किस समय कहां होता है।

7-8 महीने कर चुका था घर में काम

सूत्रों के मुताबिक, घटना स्थल पर संघर्ष के संकेत मिले हैं। माना जा रहा है कि आरोपी ने यौन हमले की कोशिश की। विरोध किए जाने पर उसने सिर पर किसी चीज से वार किया और बाद में मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और निकाले जाने से पहले 7-8 महीने तक अधिकारी के घर काम कर चुका था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: बच्ची से रेप केस में चौथी गिरफ्तारी, जांच में क्या हुआ खुलासा

शव के पास मिला चार्जर, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

शुरुआती जांच के बाद बताया गया है कि संभवत: मोबाइल केबल चार्जर से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव के पास इसे पाया गया है। परिस्थिजन्य आशंका यह भी है कि हत्या से पहले यौन हमला भी किया गया। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुबह आईआरएस के घर क्या-क्या घटनाक्रम हुआ।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।