delhi hottest day 2026, 41.7 degree temperature, heatwave or rain relief दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, पारा पहुंचा 41.7°C; चलेगी हीटवेव या मिलेगी बारिश की राहत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, पारा पहुंचा 41.7°C; चलेगी हीटवेव या मिलेगी बारिश की राहत

Delhi Weather: आज गुरुवार को राजधानी दिल्ली में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ है। तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जानिए आने वाले दिनों में हीटवेव चलेगी या फिर बारिश की राहत मिलेगी।

Thu, 23 April 2026 10:35 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, पारा पहुंचा 41.7°C; चलेगी हीटवेव या मिलेगी बारिश की राहत

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली झुलसने लगी है। पारा चढ़ने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आज गुरुवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन सफदरजंग में दर्ज हुआ है। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। जानिए आने वाले दिनों में हीटवेव चलेगी या फिर बारिश-बादल की राहत होगी…

रिज इलाकों में पारा पहुंचा 43 पार

मौसम विभाग के अनुसार, शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा। रिज क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा पालम में 41.6 डिग्री, लोधी रोड पर 41.4 डिग्री और आयानगर में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 2.7 डिग्री ज्यादा है। अन्य स्टेशनों पर भी रात का तापमान औसत से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे उमस और बढ़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 2 साल की मासूम का रेप कर नहलाया… दोषी को 20 साल की जेल, जानें कैसे?
ये भी पढ़ें:लड़के की बेरोजगारी पर होता था झगड़ा… प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाई फांसी

चलेगी हीटवेव या मिलेगी बारिश की राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल औपचारिक तौर पर हीटवेव का ऐलान नहीं किया गया है। क्योंकि, विभाग के मुताबिक हीटवेव घोषित करने के लिए कम से कम दो स्टेशनों पर लगातार दो दिन तक तय मानकों को पूरा करना जरूरी होता है। लेकिन, इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना जताई है। वहीं 26 अप्रैल के आसपास आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के संकेत हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।

जानिए भीषण गर्मी के बीच AQI का हाल

इस बीच, राजधानी की हवा की गुणवत्ता ‘मॉडरेट’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 176 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी और प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है, ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।