Delhi High Court agrees to hear today a plea seeking directions to prevent violence in the Uttam Nagar area around Eid 'खून की होली' की धमकियां दी जा रहीं मी-लॉर्ड! दिल्ली HC पहुंचा उत्तम नगर में तनाव का मामला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

'खून की होली' की धमकियां दी जा रहीं मी-लॉर्ड! दिल्ली HC पहुंचा उत्तम नगर में तनाव का मामला

दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुए एक लड़के की हत्या के मामले ने ईद पर सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। ईद पर 'खून की होली' खेलने की धमकियों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षा से जुड़ी एक याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। याचिका में कोर्ट से ईद पर सुरक्षा की मांग की गई है।

Wed, 18 March 2026 11:43 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'खून की होली' की धमकियां दी जा रहीं मी-लॉर्ड! दिल्ली HC पहुंचा उत्तम नगर में तनाव का मामला

दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुए एक लड़के की हत्या के मामले ने ईद पर सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। ईद पर 'खून की होली' खेलने की धमकियों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षा से जुड़ी एक याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। याचिका में कोर्ट से ईद पर सुरक्षा की मांग की गई है।

दिल्ली हाई कोर्ट ईद के दौरान उत्तम नगर क्षेत्र में हिंसा रोकने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए पेश याचिका में कहा गया है कि इलाके के लोगों को धमकी दी जा रही है कि इस ईद के दौरान 'खून की होली' खेली जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद से पहले क्यों उत्तम नगर छोड़ रहे हैं मुसलमान, 'खून की होली' वाली धमकियां

दरअसल, होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक बच्ची की पानी से भरे गुब्बारे से भड़की हिंसा में तरुण नाम के युवक की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना जेजे कॉलोनी में होली मनाने के दौरान दो परिवारों के लोगों के बीच विवाद हो गया।

शुरुआती जांच से पता चला कि विवाद एक महिला पर गुब्बारे फटने से रंग पड़ने के बाद शुरू हुआ। विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। घटना से अंजाम तरूण नाम का युवक दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब 15-20 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के पालम में 5 मंजिला मकान में भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 की जिंदा जलकर मौत

उत्तम नगर तरुण मर्डर केस में दिल्ली पुलिस 3 महिलाओं सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद तीनों महिलाएं फरार हो गई थीं। कथित तौर पर महिलाएं ख्याला में छिपी हुई थीं। सायरा नाम की महिला पर गुब्बारे का छींटा पड़ा था। आरोप है कि उसी ने अपने परिवार को बुलाया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।