delhi palam Sadh Nagar massive fire many trapped Palam Fire: दिल्ली के पालम में 5 मंजिला मकान में भीषण आग, 9 की जिंदा जलकर मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

Palam Fire: दिल्ली के पालम में 5 मंजिला मकान में भीषण आग, 9 की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली के पालम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। एक मकान में लगी आग में जिंदा जलकर 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 12 से कम है। दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

Wed, 18 March 2026 12:38 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Palam Fire: दिल्ली के पालम में 5 मंजिला मकान में भीषण आग, 9 की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। पांच मंजिला मकान में लगी आग में जलकर 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चियां भी शामिल हैं। दो लोगों ने इमारत से कूदकर जान बचाई लेकिन जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया था।

दिल्ली फायर सर्विस को पालम के साध नगर इलाके में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर 30 गाड़ियों को भेजा गया। दिल्ली पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। आग लगने के बाद कम से कम दो लोग इमारत से कूद गए, जबकि बच्चे समेत अन्य लोग अंदर फंस गए। आग की लपटों और धुएं में घिरने की वजह से उन्हें निकलने का रास्ता नहीं मिला। आग में 9 लोगों की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार को चार्जिंग में लगा सोया था इंदौर का परिवार, EV में आग लगने से जिंदा जल गए 8

घनी आबादी वाला इलाका

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर में आग लगने की सूचना सुबह 7 बजे मिली थी। उन्होंने कहा, ‘एक आवासीय इकाई में आग लगने की सूचना मिली थी और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।’ पुलिस और अन्य आपातकाल सेवाएं भी घनी आबादी वाले इलाके में बचाव कार्य में सहायता के लिए पहुंची थीं। आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

नीचे दुकानें और ऊपर रहता था परिवार

इमारत में एक बेसमेंट है, जबकि भूतल के ऊपर चार मंजिल और बने हुए हैं। छत पर एक टीन शेड था। इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानें थीं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर परिवार रहता था। सुबह का वक्त होने की वजह से दुकानें बंद थीं। आग बुझने के बाद 9 शवों को बरामद किया गया, जिनमें 3 बच्चियां भी शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।