delhi govt planning to set up medical college in dwarka area दिल्ली के द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च; क्या प्लान?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च; क्या प्लान?

दिल्ली सरकार द्वारका के सेक्टर&17 में 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला नया मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार कुछ पुराने मेडिकल कॉलेजों के पुनर्विकास पर भी विचार कर रही है।

Tue, 17 March 2026 11:18 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली के द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च; क्या प्लान?

दिल्ली सरकार द्वारका के सेक्टर-17 में एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना बना रही है। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस मेडिकल कॉलेज में 8 मंजिला शैक्षणिक ब्लॉक, स्मार्ट क्लास, लैब, एक बड़ी लाइब्रेरी और स्टूडेंट के लिए अलग हॉस्टल की सुविधा होगी। यह ग्नीन बिल्डिंग होगी जिसमें सौर ऊर्जा और बारिश के पानी के संचय जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही सरकार मौलाना आजाद और LNJP मेडिकल कॉलेज के पुनर्विकास पर भी विचार कर रही है।

होंगी ये सुविधाएं

दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि द्वारका सेक्टर-17 में लगभग 800 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस मेडिकल कॉलेज के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई है। इस मेडिकल कॉलेज में आठ मंजिला एकेडमिक ब्लॉक होगा। पढ़ने की जगह के अलावा हॉस्टल, शिक्षकों का घर, खेल का मैदान आदि होंगे। इसमें चार लेक्चर थियेटर होंगे जिसमें से प्रत्येक में 180 छात्रों के बैठने की क्षमता होगी।

सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव

मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में प्रैक्टिकल लैब, 25 छात्रों के बैठने की क्षमता वाला टीचिंग क्लासरूम, प्रैक्टिकल लैब, 300 लोगों की बैठने की क्षमता वाली एक सेंट्रल लाइब्रेरी होगी। 338 छात्रों के लिए यहां दो अलग-अलग हॉस्टल होंगे। इनमें से एक लड़कियों के लिए जबकि दूसरा लड़कों के लिए होगा। इस मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के पास मंजूरी के लिए आ चुका है।

ग्रीन इनर्जी पर आधारित होगी इमारत

यह एक ग्रीन बिल्डिंग होगी जो ग्रीन इनर्जी पर आधारित होगी जिसमें ऊर्जा दक्षता वाली सुविधाएं होंगी। इस इमारत में ज्यादा रोशनी वाली LED लाइटिंग, बेहतर थर्मल इंसुलेशन, मौसम का असर नहीं होने वाली बनावट, अधिक सोलर रिफ्लेक्टेंस कोटिंग, बारिश के पानी को जमा करने की व्यवस्था, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ छत पर सोलर पैनल की भी व्यवस्था होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, AIIMS की तर्ज पर 4 बड़े मेडिकल संस्थानों का एकीकरण

होंगे स्मार्ट क्लासरूम

इमारत की खासियतों में इंटरैक्टिव डिस्प्ले वाली स्मार्ट क्लासरूम, लेक्चर थिएटर में बेहतर साउंड सिस्टम, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, एक्सेस कंट्रोल, CCTV कैमरे और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे। फैकल्टी के आवासों में टाइप 4, टाइप 5 और टाइप 6 क्वार्टर शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाइल्ड PGI का विस्तार, पुराने जिला अस्पताल भवन में शिफ्ट होंगी 10 विभागों की OPD

इन दो मेडिकल कॉलेजों का होगा कायाकल्प

इसके साथ ही सरकार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और लोक नायक जय प्रकाश मेडिकल कॉलेज के पुनर्विकास को लेकर भी योजना तैयार कर रही है। रीडेवलपमेंट के काम में साल 2000 से पहले बनी इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट, साथ ही नई इमारतों की योजना, डिजाइन तैयार करना और उनका निर्माण भी शामिल होगा। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 13.44 करोड़ रुपये लागत से सलाहकार नियुक्त करने का प्रस्त‌ाव भी दिल्ली सरकार को भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार की पहल; अस्पतालों के पास खुलेंगी 40 नई अटल कैंटीन

(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।