delhi heatwave alert imd weather forecast april 2026 yellow alert temperature to increase 16 सालों में 5वीं बार अप्रैल में लू सहेंगे दिल्लीवाले, आज से 4 दिन आसमान से बरसेगी आग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

16 सालों में 5वीं बार अप्रैल में लू सहेंगे दिल्लीवाले, आज से 4 दिन आसमान से बरसेगी आग

Delhi Weather : दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ने का अनुमान है। शुष्क हवाओं और लगातार धूप के कारण लू की स्थिति बनी हुई है।

Tue, 21 April 2026 06:12 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
16 सालों में 5वीं बार अप्रैल में लू सहेंगे दिल्लीवाले, आज से 4 दिन आसमान से बरसेगी आग

Delhi Weather : राजधानी दिल्ली के लोगों को इस साल अप्रैल में ही लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 16 सालों में पांचवी बार अप्रैल के महीने में लू चलने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसी सप्ताह से दिल्ली में लू की स्थिति बन सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लू और गर्मी के लिहाज से देखा जाए तो वर्ष 2022 का अप्रैल महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा था। इस साल 11 दिन लू वाले रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी के चलते गाजियाबाद में स्कूलों का समय बदला, अब कब से कब तक होगी पढ़ाई?

पिछले कुछ सालों में कैसा रहा अप्रैल महीने का मौसम

राजधानी में आमतौर पर अप्रैल का महीना हल्की गर्मियों वाला रहता है। दिनभर की तेज धूप के चलते धूप तो कड़ी होने लगती है, लेकिन झुलसाने वाली तपिश नहीं रहती। अप्रैल महीने का औसत अधिकतम तापमान 36.6 और औसत न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। हालांकि, पिछले पांच सालों में सिर्फ वर्ष 2023 में ही महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा था। बाकी वर्षों में अप्रैल महीने में गर्मी के बढ़ते रुख को साफ देखा जा सकता है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2025 में अप्रैल महीने में तीन दिन लू चली थी। जबकि, वर्ष 2022 में 11, वर्ष 2017 में चार और वर्ष 2016 में एक दिन लू की स्थिति रही थी। दिल्ली में सोमवार सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से 'बरसेगी आग', यूपी से राजस्थान तक लू का अलर्ट; आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज से चार दिन तक लू चलने की आशंका

दिल्ली के लोगों को मंगलवार से लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। इसको देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

आज कितना रहेगा तापमान

सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 20 से 67 फीसदी तक रहा। वहीं, रिज इलाके में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की आशंका है। बाद में बादलों की आवजाही से तापमान में सुधार होगा और लू की स्थिति समाप्त होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है।

तेज हवा ने प्रदूषण से राहत दिलाई

हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्लीवालों को प्रदूषण से खासी राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में पहुंच गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 181 रहा। रविवार को यह 258 था। यानी इसमें 77 अंकों का सुधार हुआ। रविवार को नौ इलाकों का सूचकांक 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को यह 200 से नीचे ही रहा। अगले दो दिनों भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में गर्मी का असर तेज, 40 डिग्री के करीब पारा, इस दिन से होगी बारिश
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।