दिल्ली में 300 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क बदलेगी सरकार, मास्टर प्लान तैयार
दिल्ली सरकार ने अब नया ड्रेनेज प्लान बनाया है। योजना 300 किलोमीटर नालों को सुधारे जाने की है। इससे सड़कों पर जलभराव कम होगा और शहर साफ दिखेगा। टेंडर जारी हो चुके हैं और जल्द ही काम शुरू होगा।

दिल्ली में बारिश के समय अक्सर सड़कों पर पानी भर जाता था जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती थी। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए मास्टर प्लान के तहत अगले साल 300 किलोमीटर लंबे नालों को फिर से बनाया जाएगा। इस योजना को अगले 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आजादपुर और महरौली जैसे इलाकों में तो काम शुरू करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
300 किलोमीटर तक नाले होंगे दुरुस्त
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार नए ड्रेनेज मास्टर प्लान के पहले चरण में अगले साल 300 किलोमीटर लंबे नालों को दोबारा बनाएगी। दिल्ली की अगले 30 वर्षों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यह प्लान पिछले साल सितंबर में जारी किया था।
सरकार से की जाएगी बजट की मांग
बजट की बैठक में इस साल 300 किलोमीटर लंबी जल निकासी व्यवस्था को सुधारने का निर्णय लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि बजट संबंधी बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि इस साल 300 किलोमीटर जल निकासी व्यवस्था के रेनोवेशन का काम किया जाएगा। इसके लिए जरूरी बजट की मांग सरकार को भेजी जाएगी।
2 चरणों में कार्यान्वयन का प्रस्ताव
इस योजना को शहर में 2 चरणों में कार्यान्वयन का प्रस्ताव है। इसका मकसद अगले 3 वर्षों में जलभराव को 50 फीसदी और अगले 5 वर्षों में बाढ़ से जुड़ी दुर्घटनाओं को 30 फीसदी तक कम करना है और इस काम पर 57,362 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार, ये कार्य मास्टर प्लान के सुझावों के अनुसार किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने जलभराव वाले प्रमुख क्षेत्रों में कुछ जल निकासी पुनर्निर्माण परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी दे दी है।
इन इलाकों में टेंडर जारी
अधिकारी ने बताया कि आजादपुर, महरौली-बदरपुर रोड, नांगलोई और कंझावला इलाकों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन रास्तों पर योजनाबद्ध तरीके से नालियों को फिर से बनाने पर है ताकि बुनियादी ढांचे की पुरानी समस्याओं को ठीक से दूर किया जा सके।
दिल्ली के इन इलाकों में शुरू की गई परियोजना
अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन-2, मॉडल टाउन-3 और कुशल सिनेमा रोड में भी इसी तरह की नाली सुधार परियोजना पीडब्ल्यूडी की ओर से शुरू की गई है। इसके लिए 48.13 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। उन्होंने बताया कि अन्य सड़कों की भी पहचान की जा रही है।




साइन इन