Delhi govt renames Rohini n Dwarka Metro stations, at a meeting of the State Names Authority दिल्ली में बदल गया 3 मेट्रो स्टेशन व एक चौक का नाम, रेखा सरकार ने दे दी बिल्कुल नई पहचान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बदल गया 3 मेट्रो स्टेशन व एक चौक का नाम, रेखा सरकार ने दे दी बिल्कुल नई पहचान

SNA की बैठक में लिए गए इन निर्णयों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य ना केवल उन महान हस्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने समाज के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि साथ ही दिल्ली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी बनाए रखना है।

Wed, 27 May 2026 10:37 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बदल गया 3 मेट्रो स्टेशन व एक चौक का नाम, रेखा सरकार ने दे दी बिल्कुल नई पहचान

दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों और एक चौक के अलावा एक नए अस्पताल की पहचान जल्द ही बदलने वाली है, क्योंकि राज्य सरकार ने इन सभी स्थानों का नाम बदलने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है। नाम बदलने का यह फैसला बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई 'स्टेट नेम्स अथॉरिटी' (SNA) की बैठक में लिया गया।

इस दौरान राज्य सरकार ने रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन' और द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'द्वारका-काकरोला मेट्रो स्टेशन' करने को स्वीकृति दी। साथ ही इस बैठक में रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, ब्रिटानिया चौक और ज्वालापुरी में बन रहे अस्पताल का नाम बदलने को भी मंजूरी दे दी गई। वहीं राज्य सरकार ने रोहिणी में बनने वाले एक नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम 'अटल खेल परिसर' रखना तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ रूट पर नमो भारत के बढ़े फेरे; पीक आवर्स में कब कितनी ट्रिप्स?

'ब्रिटानिया चौक' का नाम बदलने को भी दी मंजूरी

इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार ने एक बयान जारी किया, जिसमें उसने बताया कि, अन्य दो स्टेशनों के अलावा रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'रोहिणी मेट्रो स्टेशन' किया जाएगा, ताकि यात्रियों को स्टेशन की पहचान करने में आसानी हो और उनकी सुविधा बढ़ सके। साथ ही सरकार ने शकूरपुर स्थित ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर 'अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक' करने के लिए भी अपनी स्वीकृति दे दी।

ज्वालापुरी में बन रहे अस्पताल को भी दिया नया नाम

इसी बैठक के दौरान ज्वालापुरी में बन रहे अस्पताल का नाम बदलकर 'बाबा रामदेवजी महाराज हॉस्पिटल' रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा राज्य सरकार ने रोहिणी के बेगमपुर में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने को मंजूरी दे दी है। साथ ही बयान में यह भी बताया गया कि इस कॉम्प्लेक्स में भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी की एक प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत, करोल बाग समेत इनके नाम; कब तक राहत?

SNA की बैठक में लिए गए इन निर्णयों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य ना केवल उन महान हस्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने समाज के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि साथ ही दिल्ली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी बनाए रखना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने कहा ईमेल, तो BJP नेता ने पूछा क्या फीमेल; शिवराज ने सुनाया जोरदार किस्सा

बयान में बताया गया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा मुख्य सचिव, शहरी विकास सचिव, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के निदेशक शामिल हुए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।