Please forgive me as your own child, Father tears flow after hearing Twisha words, VIDEO viral अपना बच्चा समझकर माफ कर दीजिए… ट्विशा की बात सुन पिता के छलके आंसू; VIDEO वायरल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपना बच्चा समझकर माफ कर दीजिए… ट्विशा की बात सुन पिता के छलके आंसू; VIDEO वायरल

Twisha Sharma Viral Video: इस वीडियो में वो माफी मांगती हुईं दिखाई-सुनाई दे रही हैं। मगर, क्यों? वीडियो में उनके पिता भी दिखाई दे रहे हैं, जिनकी आंखें नम होती हैं। अब इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक है। जानिए क्या है पूरा मामला।  

Tue, 26 May 2026 03:51 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
अपना बच्चा समझकर माफ कर दीजिए… ट्विशा की बात सुन पिता के छलके आंसू; VIDEO वायरल

Twisha Sharma Viral Video: मॉडल, एक्टर ट्विशा शर्मा के मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। ऐसे में उनका एक भावुक कर देने वाला वीडियो क्लिप सामने आया है। इस वीडियो में वो माफी मांगती हुईं दिखाई-सुनाई दे रही हैं। मगर, क्यों? वीडियो में उनके पिता भी दिखाई दे रहे हैं, जिनकी आंखें नम होती हैं। अब इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक है। जानिए क्या है पूरा मामला।

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा ये वीडियो ट्विशा की शादी के दौरान का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, विदाई के बाद जब ट्विशा अपने माता-पिता का घर छोड़कर अपने पति के साथ जा रही थीं, तभी उन्होंने भावुक अंदाज में ये शब्द कहे थे। उन्होंने अपने माता-पिता वहां मौजूद सभी लोगों से कहा- “मुझको माफ कर दीजिए। अपना बच्चा समझकर माफ कर दीजिए। सब लोग।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की मौत के बाद डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश? सास गिरिबाला ने भेजे थे गुर्गे

ट्विशा की भावुक अपील पर उनके पिता की आंखों में आंसु आ गए। वीडियो में उन्हें भावुक अंदाज में अपनी बेटी को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। अब इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है। अकरम नामक यूजर ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा- आपका ये आखिरी पल हर किसी का दिल छू गया।

आपको बताते चलें कि ट्विशा की 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिवार ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया।ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में वकील समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

मामले में कई सवाल तब उठे जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और चोटों के निशानों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए। परिवार ने पहली जांच पर भरोसा न जताते हुए दूसरी पोस्टमार्टम की मांग की, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने मंजूरी दी। AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया। इसके बाद देशभर में मामला चर्चा में आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा की मौत हत्या थी या आत्महत्या? सात सवाल अब तक बने हुए हैं रहस्य

सोशल मीडिया पर न्याय की मांग उठी और सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लिया। अब केस की जांच CBI को सौंप दी गई है। फिलहाल CBI, SIT और फॉरेंसिक टीम इस बात की जांच कर रही हैं कि यह आत्महत्या थी या किसी साजिश का हिस्सा। मामले में पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष से लगातार पूछताछ हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।