Delhi DTC bus hits a car 19 year old boy dies दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, डीटीसी बस ने मारी जोरदार टक्कर, 19 साल के लड़के की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, डीटीसी बस ने मारी जोरदार टक्कर, 19 साल के लड़के की मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 साल के लड़के की मौत हो गई। डीटीसी बस ले लड़के को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Sun, 5 April 2026 09:15 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, डीटीसी बस ने मारी जोरदार टक्कर, 19 साल के लड़के की मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 साल के लड़के की मौत हो गई। डीटीसी बस ले लड़के को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे आजादपुर क्षेत्र में एक दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके तुरंत बाद आदर्श नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच करने पर पता चला कि आकाश नाम के युवक को एक डीटीसी बस ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने एक बयान में कहा कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने शालीमार बाग के साहीपुर गांव के निवासी आकाश को सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। बयान के अनुसार, पीड़ित को कथित तौर पर तेज रफ्तार डीटीसी बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीडियो कॉल पर लाइव मौत! फरीदाबाद में युवक ने गर्लफ्रेंड के सामने लगा ली फांसी

टक्कर अचानक हुई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। बयान में कहा गया है, कि घटनास्थल का मुआयना करने के लिए तुरंत अपराध शाखा की एक टीम को बुलाया गया और घटनास्थल का फॉरेंसिक परीक्षण किया गया। शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम मुर्दाघर भेज दिया गया। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में गोदामों से नहीं मिलेंगे सिलेंडर; घर डिलीवरी, प्रवासियों को गुड न्यूज

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह दुर्घटना आज़ादपुर के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां शाम के समय यातायात जाम और वाहनों की भारी आवाजाही आम बात है। बस चालक का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई टीम गठित की हैं। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी धूल भरी आंधी, कभी बारिश; दिल्ली-NCR में पल-पल क्यों बदल रहा मौसम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।