वीडियो कॉल पर लाइव मौत! फरीदाबाद में युवक ने गर्लफ्रेंड के सामने लगा ली फांसी
फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जवाहर कॉलोनी निवासी निखिल के रूप में हुई है।

फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जवाहर कॉलोनी निवासी निखिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, निखिल का पिछले करीब पांच वर्षों से संजय कॉलोनी की एक युवती के साथ संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे और परिवारों के बीच इस पर बातचीत भी हो चुकी थी। हालांकि, हाल के दिनों में युवती शादी से इनकार कर रही थी, जिससे निखिल मानसिक तनाव में था।
रविवार शाम करीब 5 बजे निखिल ने युवती से व्हाट्सएप पर बातचीत की और फिर वीडियो कॉल किया। इसी दौरान उसने कैमरे के सामने ही फांसी लगा ली। घटना देखकर युवती ने तुरंत उसके दोस्तों को सूचना दी। दोस्त मौके पर पहुंचे तो निखिल को कमरे में फंदे से लटका पाया। उस समय वह घर पर अकेला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है।
बड़े गैंगस्टर के बाद अब छोटे अपराधियों पर गुरुग्राम पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके सात आरोपियों की तरफ से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से डलवाई गई झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया। इन झुग्गियों में नशे का कारोबार चलता था। किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। सुबह साढ़े 11 बजे तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की गांव कन्हेई और वजीराबाद की जमीन पर कब्जा करके झुग्गियां डलवाई गई थी।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जिला नादिया के रहने वाले कुख्यात अपराधी जगबंधु पुरई उर्फ जगत, वजीराबाद निवासी नरेश के अलावा झाड़सा निवासी उमेद उर्फ सोनू महलावत, हिमांशु और नितिन कौशिक के नाम पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हिंसक अपराध के अलावा चोरी, नशीले पदार्थों की तस्करी, रंगदारी आदि मामले शामिल हैं। यह सातों आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं। यह अपराधी इन झुग्गियों से प्रतिमाह लाखों रुपये की अवैध वसूली करते थे।




साइन इन