delhi crime youth stabbing tutor who sexually assaulting his friend दिल्ली: दोस्त के साथ 6 महीने से ट्यूटर कर रहा था गंदा काम; किशोर ने मारा चाकू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली: दोस्त के साथ 6 महीने से ट्यूटर कर रहा था गंदा काम; किशोर ने मारा चाकू

दिल्ली में अपने दोस्त के साथ हुए यौन शोषण का बदला लेने के लिए किशोर ने ट्यूटर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि ट्यूटर आरोपी के दोस्त किशोर का यौन शोषण कर रहा था।

Tue, 20 Jan 2026 05:16 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली: दोस्त के साथ 6 महीने से ट्यूटर कर रहा था गंदा काम; किशोर ने मारा चाकू

दिल्ली पुलिस ने एक ट्यूटर पर चाकू से हमला करने के आरोप में 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि 32 साल का ट्यूटर पिछले छह महीनों से किशोर के 14 साल के दोस्त का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसी का बदला लेने के लिए उसने ट्यूटर पर हमले की साजिश रची। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ वारदात की साजिश रची और ट्यूटर का फोन व पैसे छीन कर घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की।

वारदात को लूट दिखाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, देवराज उर्फ जग्गू ने 32 वर्षीय जय प्रकाश पर हमला कर दिया। इस हमले को लूट की घटना दिखाने के लिए आरोपियों ने जय प्रकाश का मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी छीन ली थी। यह मामला 2 जनवरी की रात को तब सामने आया जब पुलिस को अस्पताल से कोंडली पुल के पास चाकूबाजी में घायल एक शख्स के जख्मी होने की सूचना मिली। जख्म गहरे होने के कारण घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

150 कैमरों की जांच के बाद चला पता

मेडिको लीगल सर्टिफिकेट के मुताबिक, घायल व्यक्ति के पेट और पीठ के बाईं ओर चाकू से वार के निशान पाए गए थे। पुलिस ने जानकारी दी कि प्रकाश जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और वह हमले की सही जगह भी नहीं बता पा रहा था। इस कारण जांच टीम को मोबाइल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज पर निर्भर रहना पड़ा। दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने करीब 150 कैमरों की बारीकी से जांच की।

ऐसे लगा सुराग

कोंडली पुल के सीसीटीवी फुटेज में घायल व्यक्ति साइकिल से डल्लूपुरा नहर रोड की ओर जाता दिखा और उसके पीछे एक लड़का बैठा था। करीब 23 मिनट बाद वह व्यक्ति अकेला और घायल अवस्था में कोंडली मोड़ की तरफ लौटता हुआ नजर आया। पुलिस के अनुसार, बाद में उसी लड़के को साइकिल के पीछे भागते और राज रानी अस्पताल के पास एक छोटा बैग फेंकते हुए देखा गया।

पुलिस को किया गुमराह

पुलिस ने नाबालिग की पहचान करने के बाद उसके माता-पिता के सामने उससे पूछताछ की। उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह किया। उसने बताया कि घायल शख्स उसका ट्यूटर था और किसी अज्ञात व्यक्ति ने लूटपाट के दौरान उसे चाकू मारा है। हालांकि उसके बयानों में अंतर होने के कारण पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने बाद में मुख्य आरोपी देवराज उर्फ जग्गू की पहचान कर ली। छापा मार कर देवराज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 40 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो स्टेशन में शख्स ने की पेशाब; वायरल हुआ VIDEO, क्या बोले लोग?
ये भी पढ़ें:नोएडा: 4 दिन बाद भी पानी में गुम इंजीनियर की कार, निकालने को लेकर क्या तैयारी?

दोस्त के साथ गंदा काम कर रहा था ट्यूटर

पूछताछ में उसने नाबालिग के साथ मिलकर लूट और चाकू मारने की बात कबूल की। देवराज ने बताया कि ट्यूटर प्रकाश उसके दोस्त नाबालिग का बीते छह महीने से सेक्शुअल अब्यूज कर रहा था। इसका बदला लेते हुए उसने मिलकर हमले को अंजाम दिया। आरोपियों ने नाला रोड के एक सुनसान इलाके में वारदात को लूट साबित करने की कोशिश की। इसके तहत पीड़ित को चाकू मारने के बाद उसका मोबाइल फोन और 200 से 300 रुपये लूट लिए गए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।