delhi crime workers trimming trees branch fell on pedestrian died शर्मनाक लापरवाही; दिल्ली में कर्मचारी छांट रहे थे पेड़, टहनी गिरने से राहगीर ने तोड़ा दम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

शर्मनाक लापरवाही; दिल्ली में कर्मचारी छांट रहे थे पेड़, टहनी गिरने से राहगीर ने तोड़ा दम

दिल्ली के नारायणा विहार में पेड़ की छंटाई के दौरान एक भारी टहनी राहगीर पर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरी घटना की छानबीन कर रही है।

Thu, 8 Jan 2026 08:07 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राजन शर्मा, नई दिल्ली
share
शर्मनाक लापरवाही; दिल्ली में कर्मचारी छांट रहे थे पेड़, टहनी गिरने से राहगीर ने तोड़ा दम

दिल्ली के नारायणा विहार इलाके में शर्मनाक लापरवाही की खौफनाक घटना सामने आई है। बताया जाता है कि कर्मचारी नारायणा विहार के सामने एक पीपल के पेड़ की छंटाई कर रहे थे। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक राहगीर पर पेड़ की टहनी गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राह गुजर रहे शख्स पर गिरी डाल

नारायणा थाने की पुलिस ने बताया कि उसे पेड़ काटने के दौरान एक राहगीर के घायल होने के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि रिंग रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने शख्स जा रहा था जिसके ऊपर डाल गिर गई है। उसे गंभीर चोट लगी है। बताया गया कि पीड़ित को आरएमएल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

एजेंसी कर रही थी पेड़ की छंटाई

जांच करने पर पता चला कि A-26, नारायणा विहार के सामने जब सरकारी एजेंसी की ओर से एक पीपल के पेड़ की छंटाई की जा रही थी। इसी समय मुकेश नाम का शख्स सड़क से गुजर रहा था। पेड़ की कटी डाल मुकेश पर ही गिर गई। मुकेश को आरएमएल अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 45 साल का मुकेश नारायणा गांव का रहने वाला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 31 जनवरी तक इस रोड पर ट्रैफिक पाबंदियां; इन रास्तों को अपनाएं
ये भी पढ़ें:नूंह में 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, कई घायल; पुलिस फोर्स ने संभाली स्थिति
ये भी पढ़ें:विश्व पुस्तक मेले में पहली बार नहीं लगेगी एंट्री फी; एक पहल खास; 5 बड़ी बातें

एक छोटी चूक ने ली शख्स की जान

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले में लापरवाही से मौत के साथ ही अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सवाल यह कि कैसे एक छोटी से चूक के कारण कैसे शख्स की जान चली गई। लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यों के लिए सड़क पर आवाजाही बंद रखी जाती है या अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाती है जो राहगीरों को दूर हटाने का काम करते हैं। क्या यह एहतियात बरता गया था। इस बारे में जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।