delhi crime woman strangled to death in hotel in lahori gate दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश, दोस्त पर हत्या का शक; गले पर मिले निशान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश, दोस्त पर हत्या का शक; गले पर मिले निशान

दिल्ली के लाहौरी गेट के एक होटल में एक युवती की गला घोंटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़िता बुधवार को लापता हुई थी। परिजन उसे तलाश रहे थे। पुलिस को शक है कि युवती के दोस्त ने ही हत्या की है। 

Thu, 12 March 2026 10:50 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश, दोस्त पर हत्या का शक; गले पर मिले निशान

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल में एक युवती की लाश पाई गई। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। सौम्या जाफराबाद की रहने वाली थी और चांदनी चौक में अकाउंटेंट थी। वह बुधवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन दफ्तर नहीं पहुंची थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि सौम्या एक दोस्त के साथ होटल गई थी जो बाद में होटल से अकेला ही निकला था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अकाउंटेंट की नौकरी करती थी युवती

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि होटल में मृत पाई गई युवती की पहचान सौम्या जायसवाल (24) के रूप में हुई है। सौम्या अपने परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहती थी। सौम्या चांदनी चौक में अकाउंटेंट की नौकरी करती थी। परिजनों ने बताया कि सौम्या रोज की तरह बुधवार को सुबह दफ्तर के लिए निकली थी। परिजनों ने दोपहर को उसे फोन किया तो कॉल नहीं पिक हुई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार कॉल किया लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

गुमशुदगी की शिकायत पर हुई तलाश

इसके बाद परिजन चांदनी चौक स्थित उसके दफ्तर पहुंचे। आफिस से पता चला कि सौम्या तो छुट्टी पर है। इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। उन्होंने सौम्या को उसके मित्रों के यहां भी तलाशा लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो शाम को जाफराबाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी जांच की तो सौम्या की लोकेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब दिल्ली के साकेत में मणिपुर की युवती पर हमला, फब्तियां कसने के विरोध पर मारपीट

सीसीटीवी फुटेज की छानबीन

पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि देर रात को होटल स्टॉफ का फोन आया। उन्होंने बताया कि वहां एक युवती की लाश मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने परिजनों को बुला लिया। पुलिस ने डेड बॉडी की शिनाख्त कराई तो उन्होंने सौम्या के तौर पर पहचान कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की छानबीन शुरू की और होटल स्टॉफ से भी पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में पता चला कि सौम्या किसी दोस्त के साथ दोपहर को होटल पहुंची थी। होटल में एक कमरा बुक किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो में किया मास्टरबेट, महिला का हैरेसमेंट; कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

गले पर मिले निशान

पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि कुछ देर बाद ही युवक होटल से निकल गया था। पुलिस को मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या का शक उसके साथ होटल पहुंचे युवक पर है। पुलिस युवकी की तलाश कर रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के नेब सराय में लड़की के किडनैप की कोशिश, शोर मचाने पर बची जान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।