delhi crime man crass roofs of three houses for save life fell onto car and died जान बचाने को 3 मकानों की छत फांदी, अंत में कार पर गिरा, हालत नाजुक; दिल्ली में वारदात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जान बचाने को 3 मकानों की छत फांदी, अंत में कार पर गिरा, हालत नाजुक; दिल्ली में वारदात

दिल्ली के शाहदरा के एमएस पार्क में नशे की हालत में एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। वह मकानों की छतों पर चढ़कर भागने लगा। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे खड़ी कार पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Sun, 12 April 2026 09:39 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
share
जान बचाने को 3 मकानों की छत फांदी, अंत में कार पर गिरा, हालत नाजुक; दिल्ली में वारदात

दिल्ली के शाहदरा के एमएस पार्क इलाके में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जाता है कि एक युवक नशे की हालत में घर लौट रहा था तभी एक जागरण के पास कुछ लड़कों से उसका झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर अपनी जान बचाने के लिए वह भागकर एक घर की छत पर चढ़ गया। घबराहट में वह छत से दूसरी छत पर कूदने लगा लेकिन तीसरे मकान पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हालत नाजुक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहदरा जिले के एमएस पार्क इलाके में शनिवार रात कुछ युवकों से हुए विवाद के बाद अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा एक युवक मकान की छत से नीचे खड़ी एक कार पर आ गिरा। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

युवकों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान रामनगर, मंडोली रोड निवासी दिनेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि शनिवार रात दिनेश नशे की हालत में घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चल रहे एक जागरण कार्यक्रम के पास उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नौबत हाथापाई तक आ गई। हालात बिगड़ते देख दिनेश अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई लाइन बिछाने से ब्लू लाइन के मेकओवर तक, दिल्ली मेट्रो से जुड़े 10 बड़े अपडेट

नजदीकी मकान में घुसा और छत पर चढ़ गया

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीछा कर रहे युवकों से बचने के लिए दिनेश एक नजदीकी मकान में घुसा और अंदर से दरवाजा बंद कर छत पर चढ़ गया। वह घबराहट में एक के बाद एक दो मकानों की छत कूदता हुआ तीसरे मकान तक पहुंच गया। वहां से नीचे उतरने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत की बाउंड्री से ईंटों के साथ सीधे नीचे खड़ी एक कार पर जा गिरा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विवाद के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी के रूट में विस्तार, उत्तराखंड के यात्रियों को भी फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।