delhi crime gangrape victim husband pours out his anguish पूरी रात किया इंतजार किया, लेकिन... दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के पति का छलका दर्द, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पूरी रात किया इंतजार किया, लेकिन... दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के पति का छलका दर्द

बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक महिला के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पीड़िता जब अपने भाई के घर से लौट रही थी, तब बस स्टैंड के पास मौजूद आरोपियों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। 

Fri, 15 May 2026 09:06 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली
share
पूरी रात किया इंतजार किया, लेकिन... दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के पति का छलका दर्द

बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में मंगलवार तड़के एक प्राइवेट स्लीपर बस में 30 साल की एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पीड़िता के पति ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने कई लोगों को 23 साल की उस महिला के साथ हुए दिल्ली गैंगरेप-मर्डर केस की याद दिला दी जिसे बाद में 'निर्भया' के नाम से जाना गया। ताजा वारदात में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में महिला के पति ने कहा- मैंने पूरी रात पत्नी के लौटने का इंतजार किया। अगले दिन जब रानी बाग पुलिस स्टेशन से फोन आया तब मुझे पता चला कि उसके साथ अनहोनी हो चुकी है। जब हिन्दुस्तान टाइम्स की टीम पीड़िता के परिवार के घर पहुंची तो वहां महिला के 30 साल के पति और उनकी तीन बेटियां (जिनकी उम्र 4, 6 और 9 साल है) मौजूद थीं।

पति ने बताया कि सोमवार को हम सब उसके भाई के घर सुल्तानपुरी गए थे ताकि घर बदलने में उसकी मदद कर सकें। मेरी बेटियां और मैं तो वापस आ गए लेकिन पत्नी वहीं रुक गई। उसके पास फोन नहीं था। मैंने रात करीब 10:30 बजे उसके भाई को फोन किया तो उसने बताया कि वह वहां से निकल चुकी है। मैंने पूरी रात उसका इंतजार किया लेकिन वह नहीं आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की नई निर्भया संग बस में हुई दरिंदगी और इलाज ना कराने की मजबूरी रुला देगी

पत्नी को आई थीं चोटें

पति ने आगे बताया कि जब मैं (पुलिस स्टेशन) पहुंचा तो उसने मुझे बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा है। हमले के दौरान उनकी पत्नी को चोटें आई थीं। उसके चेहरे और हाथों पर मामूली घाव थे। हमें पता चला कि उसे घसीटकर बस के अंदर ले जाया गया और दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस हमारी पूरी तरह से मदद कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने के पास डेढ़ घंटे तक होता रहा बस में गैंगरेप, दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ कांड

आरोपियों को मिले कड़ी सजा

पति ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले। उसने बताया कि जब वे स्टेशन पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसवालों ने उसकी पत्नी की मदद की। पुलिस ने महिला की बात लिखी, उसे अस्पताल ले गए और फिर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, महिला मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है और अपने परिवार के साथ पीतमपुरा में रहती है। वह काम के बाद घर वापस जा रही थी तभी सरस्वती विहार में बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 'निर्भया 2.0'? चलती बस में गैंगरेप पर फूटा केजरीवाल का गुस्सा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।