Delhi CM Rekha Gupta meets PM Modi, discusses development of national capital प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, बताया किस बारे में हुई बात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, बताया किस बारे में हुई बात

सीएम गुप्ता ने बताया, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उनका मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह से हमें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।'

Sat, 21 March 2026 06:25 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, बताया किस बारे में हुई बात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में चौतरफा विकास को लेकर चर्चा की। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर की और इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान किस तरह दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे की मजबूती और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम को सफेद रंग की हनुमानजी की एक मूर्ति भी भेंट की।

अपनी पोस्ट में सीएम गुप्ता ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उनका मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह से हमें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का बकाया चुकाएगी दिल्ली सरकार;3,700 करोड़ देने को दी मंजूरी

दिल्ली के विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर हुई बात

आगे उन्होंने कहा, 'इस प्रेरक भेंट के दौरान दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे की मजबूती और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और सतत् सहयोग से हम अपनी दिल्ली को प्रगति, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कैन करें और सब जानें, दिल्ली की सड़कों के लिए QR बेस्ड फीडबैक सिस्टम शुरू
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, बताया किस बारे में हुई बात

सीएम ने पीएम को दिया खास उपहार

अपनी पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'अपनी सतत् प्रेरणा और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।' इस भेंट के दौरान सीएम गुप्ता ने पीएम को श्रीराम भक्त हनुमानजी की सफेद रंग की एक मूर्ति भी भेंट की, जिसमें वे अपना सीना चीरकर अपने हृदय में विराजे राम-सीता जी को बता रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-गाजियाबाद के 21 KM रूट पर इन रास्तों से गुजरेंगी बसें; जानें किराया-टाइम

UPSC अचीवर्स सम्मान समारोह 2026 का आयोजन

इससे पहले शनिवार को ही मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में 'दिल्ली के गौरव: UPSC अचीवर्स सम्मान समारोह 2026' का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम गुप्ता ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले 56 उम्मीदवारों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पहली बार सरकार द्वारा राजस्व विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया, 'अपनी अथक मेहनत और अडिग संकल्प से हमारे युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर दिल्ली का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में “दिल्ली के गौरव – UPSC Achievers Felicitation Ceremony 2026” में इन प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'

त्याग और विश्वास से संभव हुई यह यात्रा

सीएम ने आगे लिखा, 'आपकी यह सफलता दिल्ली की उस संभावनाओं और अवसरों से भरी संस्कृति का प्रतिबिंब है, जिसने आपके सपनों को दिशा दी और उन्हें साकार करने का मंच दिया। इन सफल युवाओं के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिवारजनों को भी हार्दिक बधाई, जिनके त्याग और विश्वास ने इस यात्रा को संभव बनाया। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा को अपना कर्तव्य मानकर संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और देश के विकास में, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जय हिन्द।'

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।