Delhi CM Rekha gupta lays foundation stone for Ladakh themed foot over bridge at Monastery Market कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास लद्दाखी तरीके से एफओबी बनेगा, CM रेखा गुप्ता ने नींव रखा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास लद्दाखी तरीके से एफओबी बनेगा, CM रेखा गुप्ता ने नींव रखा

कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास मठ बाजार में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को इसका नींव रखा। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले सभी निवासियों का सम्मान करती है, जिनमें विभिन्न राज्यों के लोग भी शामिल हैं।

Thu, 5 March 2026 01:07 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share
कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास लद्दाखी तरीके से एफओबी बनेगा, CM रेखा गुप्ता ने नींव रखा

कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास मठ बाजार में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को इसका नींव रखा। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले सभी निवासियों का सम्मान करती है, जिनमें विभिन्न राज्यों के लोग भी शामिल हैं।

'जीओ और जीने दो' के सिद्धांत का पालन किया

सीएम गुप्ता उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास मठ बाजार में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की आधारशिला रखने के समारोह में बोल रही थीं। इस क्षेत्र में लद्दाख के कई परिवार रहते हैं। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा 'जीओ और जीने दो' के सिद्धांत का पालन किया है और आत्मरक्षा को छोड़कर कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया है।

3 करोड़ रुपए की लागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया को महात्मा बुद्ध के शांति के संदेश को याद रखने की जरूरत है। दुनिया में जहां आतंकवाद फैला है, वहीं हमारा देश शांतिपूर्ण बना हुआ है। भारत हमेशा से 'वसुदेव कुटुंब' के सिद्धांत पर चलता आया है। हमने कभी किसी दूसरे देश पर हमला नहीं किया। अगर हमने हथियार उठाए भी हैं, तो सिर्फ आत्मरक्षा के लिए। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग 3 करोड़ रुपए की लागत से इस एफओबी का निर्माण कर रहा है। इस संरचना को लद्दाख की संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुफ्त बस सफर के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' कब तक बनवाना है?
ये भी पढ़ें:मैं आशा करती हूं कि रंगों का यह त्योहार..., होली पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता

हम सब एक परिवार हैं

उन्होंने कहा कि लद्दाख के कई परिवार यहां सालों से बसे हुए हैं। हम सब एक परिवार हैं। दिल्ली में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के लोग रहते हैं और सरकार उन सभी का सम्मान करती है। पिछली सरकार की आलोचना करते हुए सीएम ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने जन कल्याण की बजाय वोट बैंक को प्राथमिकता दी। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि उनकी मानसिकता ने विकास में बाधा डाली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में भीषण गर्मी को रहें तैयार! 6 डिग्री ऊपर जाएगा पारा, अगले 7 दिन का मौसम

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार शहर के हर कोने में बुनियादी ढांचा विकसित करने का इरादा रखती है ताकि हर परिवार को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।