Delhi Weather Alert Temperature to Rise by 6 Degree next seven days Strong Winds Predicted Today दिल्ली में भीषण गर्मी को रहें तैयार! 6 डिग्री ऊपर जाएगा पारा, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में भीषण गर्मी को रहें तैयार! 6 डिग्री ऊपर जाएगा पारा, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में आने वाले सात दिन भीषण गर्मी के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पारा 6 डिग्री ऊपर जाने की संभावना है। आज दिन के समय 25 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Thu, 5 March 2026 09:48 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में भीषण गर्मी को रहें तैयार! 6 डिग्री ऊपर जाएगा पारा, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली का तापमान लगातार बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 31–33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14–16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक रहा। आने वाले सात दिनों में पारा 6 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

दिल्ली में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि देखी गई है । सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है । वहीं, न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रहा। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में इस समय तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के रिठाला में भीषण आग, 50 से ज्यादा झुग्गियां खाक; एक लड़की लापता
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, पिता बोला-10 साल की बेटी को जबरन उठा ले गए 10 जवान
ये भी पढ़ें:दिल्ली के सदर बाजार में दुकान में आग लगने से एक की मौत, जला हुआ शव बरामद

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी और तेज़ी से बढ़ेगी। अगले 4 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है । वहीं, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का उछाल आ सकता है। आने वाले 7 दिनों में तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर रहने का अनुमान है।

आज दिन में 25 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

आज दिल्ली में दिन के समय सतह पर चलने वाली हवाओं की गति 15 से 25 किमी प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है । हवाओं के झोंके 35 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार तक पहुंच सकते हैं । फिलहाल आसमान साफ रहेगा। रात के समय हल्का कुहासा देखने को मिल सकता है । 9 और 10 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है ।

पश्चिमी विक्षोभ और बारिश की स्थिति

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में सक्रिय है। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जहां तक बारिश का सवाल है, दिल्ली में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में मामूली अंतर देखा गया है। पालम में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, लोधी रोड में 32.8 डिग्री, रिज में 33 डिग्री और आयानगर में 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में लोधी रोड और आयानगर जैसे क्षेत्रों में भी पारा 35 से 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।