सरकार बनाने के बाद क्या थी सबसे बड़ी चुनौती, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के पिछले 11 महीनों में जन कल्याण के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। सीएम ने कहा कि जब हमारी सरकार ने दिल्ली की बागडोर संभाली तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के पिछले 11 महीनों में जन कल्याण के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। सीएम ने कहा कि 11 महीने पहले जब हमारी सरकार ने दिल्ली की बागडोर संभाली तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार के गठन के पहले ही दिन से आयुष्मान भारत योजना राष्ट्रीय राजधानी में लागू कर दी गई थी। अब तक 65 लाख लोग इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत देश और दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिसे हमारी सरकार के गठन के पहले ही दिन दिल्ली में लागू की गई थी। इसके लाभार्थियों को 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है।
'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर निर्णय लिए
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के पिछले 11 महीनों में जन कल्याण के लिए कई निर्णय लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। रेखा गुप्ता ने कहा कि 11 महीने पहले जब हमारी सरकार ने दिल्ली की बागडोर संभाली तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी चुनौती वर्षों से व्यवस्था पर जमी धूल और बाधाएं थीं। हमने इस स्थिति को बदलने और दिल्ली को एक नई दिशा देने के लिए कई सार्थक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर हमने पिछले 11 महीनों में जन कल्याण के लिए कई निर्णय लिए हैं।
शहीदों को नमन किया
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैं उन शहीदों को नमन करती हूं जिन्होंने तिरंगे के सम्मान के लिए अपने प्राणों से भी ऊपर राष्ट्र को प्राथमिकता दी और हमें यह गणतंत्र, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता प्रदान की। संविधान भारत की आत्मा है।
परेड का निरीक्षण किया
सीएम ने कहा कि पिछले 77 वर्षों में भारत का संविधान न्याय, समानता और गरिमा के प्रकाश स्तंभ के रूप में हमारा मार्गदर्शन करता रहा है। संविधान के निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, भारत सभी प्रयासों को याद रखता है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में परेड का निरीक्षण भी किया।




साइन इन