Delhi Budget 26: लगातार दूसरे साल एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, CM रेखा गुप्ता ने क्यों दिया ‘ग्रीन’ नाम
दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपना दूसरा बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने 1,03,70 करोड़ का बजट पेश किया। उन्होंने कहा, पिछली बार एक लाख करोड़ का बजट पेश किया था। इस वर्ष का बजट अनुमान 1,03,700 करोड़ का बजट प्रस्ताव है

दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपना दूसरा बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने 1,03,70 करोड़ का बजट पेश किया। उन्होंने कहा, पिछली बार एक लाख करोड़ का बजट पेश किया था। इस वर्ष का बजट अनुमान 1,03,700 करोड़ का बजट प्रस्ताव है। दिल्ली की जरूरतों को समझते हुए ग्रीन बजट बनाया है। हर नीति में पर्यावरण को ध्यान में रखा गया है। 21 फीसदी बजट ग्रीन बजट होगा जो पर्यावरण को बेहतर करने में खर्च होगा। ये बजट दस फोकस क्षेत्र हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, हमारा शहर दिल्ली की अलग पहचान है। दिल्ली लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ा। दिल्ली देवियों के आशीर्वाद से लगातार फल फूल रही है। दिल्ली ने बुरा दौर भी देगा जब पिछली सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुए। आज दिल्ली ट्रिपल इंजन की गति से लगातार आगे बढ़ रही है। कल आर्थिक सर्वेक्षण रखा गया जिसमे साफ़ है कि राष्ट्रीय औसत से तेज गति से दिल्ली चल रही है। मुफ्त योजनाओं के चलते विकास दर प्रभावित रही। बड़ी संख्या में बीते 2024 तक दिल्ली छोड़कर गए जिसके चलते राजस्व आय कम हुआ। केंद्र सरकार के नेतृत्व में दिल्ली की अर्थव्यवस्था को अब लाभ मिल रहा है। प्रति व्यक्ति आय पाँच लाख से ज़्यादा पहुंच चुकी है। देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में तीसरे नंबर है।
धूल मुक्त होंगी सड़कें
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली में सड़क नेटवर्क को बेहतर और धूल मुक्त करने के लिए 750 किलोमीटर सड़क पर काम होगा। इसके लिए 1392 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम को एक हजार करोड़ अलग से सड़क विकास के लिए दिए जाएंगे। बारापुला कॉरिडोर के लिए 210 करोड़ रुपये देकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। सभी विधायकों को क्षेत्र में विकास के लिए 350 करोड़ रुपये रखे गए हैं । प्रत्येक विधानसभा के लिए पांच करोड़ रुपये दिए जायेंगे।
एक्सप्रेस वे पर साइकिल ट्रैक
दिल्ली सरकार अपने नए सचिवालय का काम करेगी और कर्मचारियों के लिए सरकारी विभाग बनाएगी और मंत्रालय को बेहतर करेंगे। डीडीए के साथ मिलकर पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर साइकिल ट्रैक बनायेंगे।




साइन इन