Delhi Assembly and Speaker Vijender Gupta Gets bomb threat email दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल में PM और LG के भी नाम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल में PM और LG के भी नाम

दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये दी गई धमकी में विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है।

Tue, 24 March 2026 10:58 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हेमंत कुमार पांडेय
share
दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल में PM और LG के भी नाम

दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये दी गई धमकी में विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह 7:28 बजे सबसे पहले दिल्ली विधानसभा की ईमेल पर धमकी भरा मेल आया। उसके बाद 7:49 बजे पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की ईमेल पर धमकी भरा ईमेल मिला।

धमकी वाले ईमेल में दिल्ली के LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और साथ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नामों का भी जिक्र है।

बम की धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी बम और डॉग स्क्वॉड के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने विधासनभा परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी वाले ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।