Delhi census mcd areas household self-enumerate start know process and related questions दिल्लीवाले स्वगणना कर खुद दर्ज करा सकेंगे घरों की जानकारी; इन सवालों के देने होंगे जवाब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्लीवाले स्वगणना कर खुद दर्ज करा सकेंगे घरों की जानकारी; इन सवालों के देने होंगे जवाब

दिल्ली के अन्य इलाकों में भी शुक्रवार से घरों की स्वगणना शुरू हो गई। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) क्षेत्र में रहने वाले लोग 15 मई तक एमसीडी की वेबसाइट पर जाकर खुद घरों की गणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Sat, 2 May 2026 05:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्लीवाले स्वगणना कर खुद दर्ज करा सकेंगे घरों की जानकारी; इन सवालों के देने होंगे जवाब

राजधानी के एनडीएमसी क्षेत्र के बाद दिल्ली के अन्य इलाकों में भी शुक्रवार से घरों की स्वगणना शुरू हो गई। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) क्षेत्र में रहने वाले लोग 15 मई तक एमसीडी की वेबसाइट पर जाकर खुद घरों की गणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बाद में जब गणना करने वाले कर्मचारी उनके घर आएंगे तो उन्हें केवल अपने द्वारा दी गई जानकारी पर मिलने वाला नंबर बताना होगा। इसके बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे कर्मचारियों और गणना करवाने वाले शख्स का समय बचेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वे के पहले दिन खुद वेबसाइट पर जाकर अपना हाउसिंग सर्वे पूरा कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली नहीं, तो चाँद ही सही; एक रात में कैसे पूरी हुई थी हैदराबाद की पहली जनगणना?

गणना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में दिल्लीवासियों के घर और उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके तरह लोगों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। अगर कोई शख्स वेबसाइट पर जाकर खुद यह जानकारी भरता है, तो उनके घर आने वाले गणना अधिकारी केवल दी गई जानकारी को सत्यापित करेंगे। अगर उसमें कोई गलत जानकारी होगी, तो उसका सुधार करेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने से लोगों का काफी समय बचेगा और यह कार्य जल्द पूरा करने में सरकार को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि घर से संबंधित गणना के दौरान मिलने वाली जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसका इस्तेमाल जनकल्याण नीतियों के लिए किया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि किस क्षेत्र में किस प्रकार की सुविधा चाहिए। उसके अनुसार सरकार कार्य करेगी।

इन सवालों के देने होंगे जवाब

● किस तरह के मकान में रहते हैं।

● दीवार, छत, किस सामग्री से बनी।

● खुद का घर या किराए पर रहते हैं।

● कमरे और रहने वालों की संख्या।

● अलग किचन है या नहीं।

● शौचालय है या नहीं।

● खाना पीएनजी-एलपीजी से बनता है या किसी अन्य ईंधन से।

● पानी कहां से उपलब्ध होता है।

● मोबाइल, इंटरनेट, टीवी, साइकिल, बाइक, स्कूटी, कार है या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MCD के वार्डों में जनगणना का आगाज; CM गुप्ता ने लिया हिस्सा, नागरिकों से की अपील

ऐसे करें स्वगणना

● सबसे पहले https://se.census.gov.in वेबसाइट को खोलें।

● यहां अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

● वहां मौजूद नक्शे पर अपने मकान की जगह चिह्नित करें।

● सवाल के कई विकल्प होंगे जिनमें से एक को चुनना होगा।

● जानकारी सही होने पर फॉर्म को जमा करा सकते हैं।

● इसके बाद एक विशिष्ट स्वगणना आईडी मिलेगी।

● घर आने पर गणना कर्मचारी को इसे बताना होगा।

प्रक्रिया सरल : सीएम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की पहली डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है। मैंने भी स्वगणना के माध्यम से फॉर्म भरा है। उधर, एलजी तरनजीत सिंह ने भी स्वगणना में हिस्सा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में कब शुरू होगी जनगणना? जातियों की भी होनी है गिनती, डेडलाइन फाइनल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।