delhi cabinet decision AAY category people will get packed sugar for 15 month गरीबों को CM रेखा गुप्ता ने दिया नए साल का उपहार, 15 महीने मुफ्त मिलेगी पैक्ड चीनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गरीबों को CM रेखा गुप्ता ने दिया नए साल का उपहार, 15 महीने मुफ्त मिलेगी पैक्ड चीनी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए साल पर दिल्ली की गरीब और वंचित आबादी को बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत सभी कार्डधारकों को जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक मुफ्त चीनी वितरण को मंजूरी दे दी गई।

Sat, 3 Jan 2026 07:15 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गरीबों को CM रेखा गुप्ता ने दिया नए साल का उपहार, 15 महीने मुफ्त मिलेगी पैक्ड चीनी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए साल पर दिल्ली की गरीब और वंचित आबादी को बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के अंतर्गत सभी कार्डधारकों को जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक (कुल 15 महीनों के लिए) मुफ्त चीनी वितरण को मंजूरी दे दी गई।

इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस निर्णय के तहत दिल्ली के सभी एएवाई लाभार्थियों को हर महीने एक किलो चीनी सही और मानक ब्रांडिंग वाले पैकेट में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना दिल्ली सरकार की गरीब-हितैषी नीतियों की दिशा में एक और ठोस कदम है। इससे सबसे कमजोर वर्ग को खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त सामग्री भी सुनिश्चित होगी।

खुली चीनी बांटने में कई समस्याएं

कैबिनेट की जानकारी के अनुसार वर्तमान में उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खुली चीनी वितरित की जाती है, जिससे धूल-मिट्टी, नमी, कीटाणुओं और कम तौल जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अब एक किलो के पैक्ड और ब्रांडेड पैकेट में चीनी उपलब्ध कराए जाने से न केवल मात्रा की सटीकता सुनिश्चित होगी, बल्कि स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और उपयोग में भी सुविधा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली की बढ़ती जरूरतों पर दिल्ली सरकार का क्या प्लान? सूर्य घर योजना पर भी मंथन
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार शिकायतों के समाधान में AI की मदद लेगी, IIT के साथ मिलकर तैयारी

कुल 65883 परिवार दायरे में आएंगे

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार दिल्ली में कुल 65883 एएवाई परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे, जिन्हें प्रति कार्ड प्रति माह एक किलो चीनी दी जाएगी। जब तक ब्रांडेड पैकेट के लिए नया टेंडर अंतिम रूप से स्वीकृत नहीं हो जाता, तब तक मौजूदा व्यवस्था के तहत चीनी का वितरण जारी रहेगा।

मोदी जी के दृष्टिकोण के अनुरूप कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उस दृष्टिकोण के अनुरूप कार्य कर रही है, जिसमें उन्होंने हमेशा गरीबों के कल्याण की सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। दिल्ली सरकार इसी विजन को धरातल पर उतारते हुए लगातार गरीबों और वंचित वर्गों के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार इसी संकल्प के तहत अटल कैंटीन के माध्यम से सस्ती और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था, गरीब परिवारों के लिए पक्के मकानों की उपलब्धता, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि शामिल हैं। दिल्ली सरकार का स्पष्ट मत है कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।