Delhi Budget 2026 CM Rekha Gupta Big Announcement For women Free Bus E Auto Permit And Rani haat Delhi Budget: मुफ्त बस सेवा, ई-ऑटो परमिट और रानी हाट; दिल्ली बजट में महिलाओं को क्या-क्या मिला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

Delhi Budget: मुफ्त बस सेवा, ई-ऑटो परमिट और रानी हाट; दिल्ली बजट में महिलाओं को क्या-क्या मिला

Delhi Budget 2026: मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसमें फ्री बस सेवा, ई-ऑटो परमिट और रानी हाट समेत कई घोषणाएं हैं।

Tue, 24 March 2026 01:02 PMGaurav Kala अमित झा, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान
share
Delhi Budget: मुफ्त बस सेवा, ई-ऑटो परमिट और रानी हाट; दिल्ली बजट में महिलाओं को क्या-क्या मिला

Delhi Budget 2026: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसमें फ्री बस सेवा, ई-ऑटो परमिट और रानी हाट समेत कई घोषणाएं शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 7406 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वहीं, महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ की घोषणा हुई।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के लिए 450 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सरकार ने साफ किया है कि इस योजना में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुफ्त बिजली पर रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली को बजट में और क्या-क्या मिला?

लखपति बिटिया योजना

लाडली योजना की जगह अब दिल्ली लखपति बिटिया योजना लाई गई है। इसके तहत बच्ची के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक उसके खाते में पैसे जमा किए जाएंगे और अंत में उसे 1.20 लाख रुपये मिलेंगे।

महिला समृद्धि योजना को 5100 करोड़

सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के वादे के तहत इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पात्र महिलाओं की पहचान के लिए जांच कमेटी बनाई गई है और जल्द ही आवेदन के लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता सरकार नवजात बच्चों के लिए 'अनमोल' योजना लाई, 56 टेस्ट मुफ्त

महिला हाट और आंगनबाड़ी पर फोकस

हुनरमंद महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने के लिए “रानी हाट” नाम से महिला हाट खोले जाएंगे, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारने और पालना केंद्र खोलने के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

महिला सुरक्षा के लिए बड़ा बजट

राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डार्क स्पॉट्स पर नई लाइट लगाने के लिए 50 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। साथ ही 225 करोड़ रुपये खर्च कर 50 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं को साइकिल, छात्रों को लैपटॉप, दिल्ली बजट में CM रेखा गुप्ता का बड़ा तोह

किन्नरों और महिलाओं को ई-ऑटो परमिट

सरकार ने एक हजार बहनों और 100 किन्नरों को ई-ऑटो परमिट देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर और ऑटो वेलफेयर बोर्ड के गठन की भी घोषणा की गई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।