delhi ai impact summit 2026 bharat mandapam bill gates sundar pichai traffic advisory G20 जैसा नहीं होगा हाल! दिल्ली में AI समिट के दौरान क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? पूरा प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

G20 जैसा नहीं होगा हाल! दिल्ली में AI समिट के दौरान क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? पूरा प्लान

दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी से 'AI इम्पैक्ट समिट' शुरू होगा, जिसमें पीएम मोदी सहित दुनिया के दिग्गज CEO शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए 4000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, हालांकि स्कूल और दफ्तर खुले रहेंगे।

Wed, 4 Feb 2026 12:26 PMAnubhav Shakya नई दिल्ली, हिंदुस्तान टाइम्स
share
G20 जैसा नहीं होगा हाल! दिल्ली में AI समिट के दौरान क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? पूरा प्लान

राजधानी दिल्ली एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े जमावड़े के लिए तैयार है। 16 फरवरी से भारत मंडपम में 'AI इम्पैक्ट समिट' शुरू होने जा रहा है। इस AI महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बिल गेट्स, सुंदर पिचाई और दुनिया भर के दिग्गज CEO शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए कमर कस ली है, लेकिन दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि इस बार G20 जैसी पाबंदियां नहीं होंगी। जानिए क्या है पूरा प्लान..

स्कूल-कॉलेज और दफ्तर खुले रहेंगे, नो लॉकडाउन!

अक्सर VVIP मूवमेंट के चलते दिल्ली थम सी जाती है, लेकिन इस बार पुलिस ने अलग रणनीति बनाई है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, G20 समिट के दौरान जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे, वैसा इस बार नहीं होगा। सभी स्कूल, ऑफिस और बाजार सामान्य रूप से खुले रहेंगे। पुलिस का लक्ष्य है कि आम जनता, खासकर स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों को कम से कम परेशानी हो।

4000 पुलिसकर्मी और 10 जोन का सुरक्षा चक्र

इवेंट की सुरक्षा और ट्रैफिक को संभालने के लिए 4 हजार से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें 10 डीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। पूरे इलाके को 10 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें भारत मंडपम (वेन्यू), 5-स्टार होटल और एयरपोर्ट का रूट शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेम का आखिरी टास्क या फिर… ? 3 बहनों ने सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी मम्मी-पापा'
AI summit

बिल गेट्स, सुंदर पिचाई और 15 देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठकों में से एक होगी। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग, रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी और इंफोसिस के नंदन नीलेकणि जैसे 100 से ज्यादा ग्लोबल CEO इसमें हिस्सा लेंगे। अब तक 15 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने आने की पुष्टि कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे और 18 फरवरी को विदेशी मेहमानों के लिए गाला डिनर रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहाना, खाना, सोना और अब मौत भी एक साथ… क्या 3 बहनों की 'अजीब आदत' बन गई काल?

इन रास्तों पर रहेगा VVIP मूवमेंट

विदेशी मेहमानों के लिए ताज पैलेस, आईटीसी मौर्य, द ओबेरॉय और ली मेरिडियन जैसे होटल बुक किए गए हैं। ऐसे में सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, तीन मूर्ति मार्ग, पृथ्वीराज रोड और इंडिया गेट सर्कल पर VVIP मूवमेंट रहेगा। हर विदेशी डेलीगेट की गाड़ी के आगे एक एसीपी रैंक का अधिकारी पायलट बनकर चलेगा ताकि रास्ता साफ रहे।

भारत मंडपम फिर बनेगा गवाह

G20 के बाद भारत मंडपम एक बार फिर भारत की बढ़ती ताकत का गवाह बनेगा। पुलिस ने भारत मंडपम के आसपास के इलाके को 'जोन 1' और 'जोन 2' में बांटा है। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस समिट का मकसद भारत को AI के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।