delhi bjp chief race virendra sachdeva term ends these two names in top contenders वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल खत्म; दिल्ली में अब किसे मिलेगी BJP की कमान, रेस में आगे ये 2 नाम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल खत्म; दिल्ली में अब किसे मिलेगी BJP की कमान, रेस में आगे ये 2 नाम

अब दिल्ली भाजपा में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का तीन साल का कार्यकाल मार्च में पूरा हो चुका है, जिसके बाद नए नामों पर मंथन शुरू हो गया है।

Tue, 28 April 2026 10:17 AMPraveen Sharma नई दिल्ली, पीटीआई
share
वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल खत्म; दिल्ली में अब किसे मिलेगी BJP की कमान, रेस में आगे ये 2 नाम

पश्चिम बंगाल चुनाव अब खत्म होने के करीब हैं। इसके साथ ही दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष पद की रेस भी तेज हो गई है। भाजपा के कुछ अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा नए अध्यक्ष पद की रेस में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

हालांकि, नेताओं के एक वर्ग का कहना है कि पिछले साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को देखते हुए दिल्ली भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को ही दूसरा कार्यकाल मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में अब बनेंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, चोरी-धांधली पर लगेगी लगाम

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद पर सचदेवा के 3 साल पूरे

सचदेवा ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के तौर पर मार्च में अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। भाजपा के संविधान के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और वह अधिकतम लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर बने रह सकता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव पूरे होने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद पर फैसला ले सकता है।

लोकसभा से विधानसभा चुनाव तक कैसा रहा सचदेवा का रिपोर्ट कार्ड

सचदेवा को दिसंबर 2022 में दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे मार्च 2023 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बने। वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। इससे पहले, सचदेवा की अध्यक्षता में ही पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भी दिल्ली की सभी सात सीटें जीतने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा था।

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, “राष्ट्रीय नेतृत्व ही यह तय करेगा कि इस बार किस समुदाय का नेता दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनेगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी कर दिया बहिष्कार

नए अध्यक्ष की रेस में कौन-कौन शामिल

नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल जाट समुदाय से आते हैं, जबकि सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा ​​और बब्बर पंजाबी समुदाय से हैं। दिल्ली भाजपा के अगले अध्यक्ष के तौर पर जय प्रकाश जैसे अन्य नेताओं के नामों की भी चर्चा चल रही है। जय प्रकाश गुर्जर समुदाय से आते हैं।

RSS के करीबी माने जाते हैं हर्ष मल्होत्रा

पार्टी नेताओं ने बताया कि कुलजीत सिंह चहल NaMo ऐप के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व के करीब माना जाता है। वहीं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​को RSS के करीब माना जाता है।

बता दें कि, बंगाल चुनावों का दूसरा और अंतिम चरण बुधवार को संपन्न होगा और चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घटिया मजाक, शर्मनाक; केजरीवाल के पत्र पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा अटैक
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।