yellow alert for fog for two days in ncr know delhi mausam update and weather forecast दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ कोहरा बरपाएगा कहर; 2 दिन येलो अलर्ट, फिर छाएंगे बदरा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ कोहरा बरपाएगा कहर; 2 दिन येलो अलर्ट, फिर छाएंगे बदरा

दिल्ली में मौसम सितम ढा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली फिर कोहरे की चपेट में आने वाली है। इसको लेकर दो दिन येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में अगले 6 दिन तक कैसा रहेगा मौसम? इस रिपोर्ट में जानें… 

Tue, 6 Jan 2026 03:20 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ कोहरा बरपाएगा कहर; 2 दिन येलो अलर्ट, फिर छाएंगे बदरा

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम साफ रहा और दोपहर के वक्त गुनगुनी धूप निकली। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को मिली यह राहत ज्यादा कायम नहीं रहने वाली है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में कल यानी बुधवार को मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

देखी जा सकती है कोल्ड डे जैसी स्थितियां

मौसम विभाग ने मंगलवार को कुछ जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थितियां देखे जाने की संभावना जताई है। रात को धुंध नजर आ सकती है। मौसम विभाग की मानें दिल्ली में 11 जनवरी तक दिन में सर्द हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को दिन में सर्द हवा की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में ठंड का कमोबेश मौजूदा रुख ही कायम रहेगा।

दो दिन कोहरे का येलो अलर्ट

IMD के अनुसार, कल यानी बुधवार को दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज नजर आएगा। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखा जाने का अनुमान है। दोनों दिन कोहरे के कारण सफर भी प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली में 7 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

फिर दिखेगी बादलों की आवाजाही

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 9 से लेकर 12 जनवरी तक बादलों की आवाजाही का अनुमान है। 9 जनवरी को दिल्ली में शाम या रात तक आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। 10, 11 और 12 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। इन तीनों ही दिन दिल्ली एनसीआर में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है।

delhi weather forecast
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिज में 473 पेड़ काटने की मांग; SC ने DDA को नहीं दी मंजूरी, सुना दी दो-टूक
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई इतने समय तक रहेगी प्रभावित, पाइप डैमेज

तेज सर्द हवाएं भी बढ़ाएंगी मुश्किलें

IMD की मानें तो दिल्ली में 7 से लेकर 10 जनवरी तक दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 11 जनवरी को दिल्ली में सर्द हवा के रुख में थोड़ी तेजी देखी जाएगी और यह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। कुल मिलाकर पलूशन में किसी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की आशंका नहीं नजर आ रही है। दिल्ली में 10 और 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।