Delhi Assembly receives bomb threat emails Sent BJP agent to DMK ‘BJP ब्राह्मण एजेंट को DMK भेजा’; दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

‘BJP ब्राह्मण एजेंट को DMK भेजा’; दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार सुबह ईमेल के जरिए ये धमकी भेजी गई है जिसमें 3 घंटे के भीतर 15 आरडीएक्स से धमाके करने की बात कही गई है।

Mon, 13 April 2026 02:08 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
‘BJP ब्राह्मण एजेंट को DMK भेजा’; दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार सुबह ईमेल के जरिए ये धमकी भेजी गई है जिसमें 3 घंटे के भीतर 15 आरडीएक्स से धमाके करने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सुरक्षा बल भी अलर्ट मोड पर है और विधानसभा परिसर की जांच की जा रही है।

इस ईमेल में लिखा गया है कि 3 घंटो को भीतर आपकी दिल्ली विधानसभा के ऑफिस में साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम धमाके करेंगे। केवल सभी मुस्लिम कर्मचारियों को ही वहां से तुरंत हटा लिया जाए। इसमें आगे लिखा गया है कि किसी भी ब्राह्मण को डीएमके में शामिल नहीं होना चाहिए। किसी भी ब्राह्मण को DMK में शामिल नहीं होना चाहिए। अगर वह शामिल होता है, तो उसे अपने कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में आना होगा और 'पेरियार अंबेडकर जिंदाबाद' का नारा लगाना होगा। केवल तभी उसे हमारे साथ शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

इसमें आगे कहा गया है कि एस.वी. शेखर एक ब्राह्मण हैं जो डीएमके में शामिल हुए हैं। अब आपकी विधानसभा को इसलिए उड़ा दिया जाएगा क्योंकि आपने उन्हें एक BJP ब्राह्मण एजेंट के तौर पर दक्षिण भारत और डीएमके में भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा में कार कांड के बाद अब बम वाली धमकी, जांच जारी

पहले भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले दिल्ली विधानसभा समेत कई सरकारी कार्यालयों को 9 अप्रैल को भी बम से उड़ाने की धमकी संबंधी ईमेल मिले थे जिसके बाद प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा जांच शुरू की गई। यह ईमेल सुबह 8.14 बजे विधानसभा और दिल्ली सरकार के कार्यालयों से जुड़ी ईमेल आईडी सहित कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए। इसमें दिन में अलग-अलग समय पर विधानसभा, सचिवालय, कुछ स्कूलों और एक मेट्रो स्टेशन पर संभावित विस्फोटों का जिक्र किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली विस सुरक्षा चूक मामले की आतंकी एंगल से भी जांच, आरोपी के फोन की तलाश

दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए, बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की इकाइयों के साथ मिलकर विधानसभा परिसर, सचिवालय, चिह्नित स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों पर जांच शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्ती भर भी चूक स्वीकार्य नहीं; दिल्ली विधानसभा मामले पर क्या बोले स्पीकर

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।