Delhi Assembly Major security breach as car rams gate then escape after drives in दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा तोड़ने वाला गिरफ्तार, अंदर 'गुलदस्ता' छोड़कर हुआ था फरार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा तोड़ने वाला गिरफ्तार, अंदर 'गुलदस्ता' छोड़कर हुआ था फरार

दिल्ली विधानसभा की सोमवार को सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया। एक अज्ञात एसयूवी कार गेट तोड़कर परिसर के अंदर घुस गई और फिर वहां से फरार होने में भी सफल रही।

Mon, 6 April 2026 05:23 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा तोड़ने वाला गिरफ्तार, अंदर 'गुलदस्ता' छोड़कर हुआ था फरार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक का मामला सामने आया। यहां एक अज्ञात एसयूवी कार गेट तोड़कर परिसर के अंदर घुस गई और फिर वहां से फरार होने में सफल रही। हालांकि पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर समेत तीन लोगों को दिल्ली के रूप नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सरबजीत के तौर पर हुईइ है और दिल्ली पुलिस लोकल यूनिट, स्पेशल सेल के अलावा अन्य सेंट्रल एजेंसी भी पूछताछ कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने विधानसभा के गेट को टक्कर मारी और उसे तोड़कर अंदर दाखिल हो गई। अचानक हुई इस घटना से वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि उसे रोका जाता, आरोपी कार समेत मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।

आरोपी दिल्ली विधानसभा के गेट संख्या दो को टक्कर मारकर अंदर घुसा था। घटना दोपहर ढाई बजे के आसपास की थी और गाड़ी आगरा नंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तुरंत ऐक्शन लेते हुए गाड़ी की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि जबरन दिल्ली विधानसभा में घुसने के बाद आरोपी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष वीजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की तरफ गया और वहां एक गुलदस्ता भी रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तैयार रहिए! दिल्ली में आज रात भारी बारिश की संभावना, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

गुलदस्ता रखकर भागा आरोपी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार ने लोहे का गेट तोड़कर गेट नंबर 2 में जबरन प्रवेश किया। ड्राइवर ने वहां फूलों का गुलदस्ता रखा और चला गया। वाहन की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उस गेट पर सीआरपीएफ तैनात की गई है। वहीं सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को पंहचानने की कोशिश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अदालत नौटंकी का मंच नहीं, हटा दें वकील; केजरीवाल की दलीलों पर सॉलिसिटर जनरल

एक चश्मदीद ने बताया, मैंने एक सफेद कार देखी। वह गेट से टकराई और दिल्ली विधानसभा में घुस गई। कार लगभग 5 मिनट तक अंदर चलती रही। एक सुरक्षाकर्मी कार की ओर दौड़ा। उसने गाड़ी इधर-घुमाई और फिर भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद पर झगड़ा, अब हत्या! दिल्ली के रामलीला मैदान में 17 साल के लड़के का मर्डर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।