delhi air quality improvement aqi poor category pollution relief Noida weather दो दिन में आधा हो गया दिल्ली का AQI, लेकिन हवा अभी भी जहरीली; जानिए कहां क्या हाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दो दिन में आधा हो गया दिल्ली का AQI, लेकिन हवा अभी भी जहरीली; जानिए कहां क्या हाल

Delhi Pollution Update: दिल्ली में तेज हवाओं और धूप के कारण प्रदूषण स्तर में भारी गिरावट आई है, जिससे गुरुवार सुबह AQI सुधरकर 219 पर पहुंच गया और पिछले दो हफ्तों से जारी 'बेहद खराब' हवा से लोगों को राहत मिली है।

Thu, 25 Dec 2025 11:10 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दो दिन में आधा हो गया दिल्ली का AQI, लेकिन हवा अभी भी जहरीली; जानिए कहां क्या हाल

दिल्ली में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ। सुबह 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 219 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में है। पिछले दो दिनों में दिल्ली के एक्यूआई घटकर आधा हो गया है। हालांकि आज भी शहर के कुछ इलाकों की हवा आज भी बेहद खराब दर्ज की गई।

बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने और दिनभर खिली धूप से दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से खासी राहत मिली है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में बीते 24 घंटे में ही 141 अंकों का सुधार हुआ है। बुधवार को दोपहर 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 271 दर्ज किया गया था। यह मंगलवार के 412 के ‘गंभीर’ स्तर से काफी बेहतर था। दिल्लीवालों को यह बदलाव राहत देने वाला लगा।

आज कहां कितना AQI (सुबह 10 बजे)

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)219खराब
मुंडका239खराब
विवेक विहार256खराब
जहांगीरपुरी268खराब
वजीरपुर255खराब
चांदनी चौक254खराब
द्वारका216खराब
आनंद विहार300खराब
पंजाबी बाग230खराब
आरकेपुरम228खराब
नोएडा220खराब
ग्रेटर नोएडा222खराब
गाजियाबाद250खराब
गुरुग्राम214खराब
फरीदाबाद216खराब
,

दिल्ली के लोगों के लिए इस बार का दिसंबर का महीना पहले से कहीं ज्यादा प्रदूषण वाला साबित हो रहा है। मौसम के कारकों के चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन बेहद धीमी गति से हुआ। वहीं, प्रदूषण का उत्सर्जन करने वाले स्रोतों पर अपेक्षित लगाम नहीं लग सकी। इसके चलते पिछले 14 दिनों से दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर ही चल रहा था। इस बीच में 14 दिसंबर को वायु गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब स्तर पर रही।

दिल्ली एक्यूआई

अभी पूरी तरह से राहत के आसार नहीं

दिल्ली की हवा में चौबीस घंटे में भी बहुत तेजी से सुधार हुआ है। यह सुधार ज्यादा देर टिकने वाला नहीं लग रहा। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (AQEWS) ने चेतावनी दी है कि गुरुवार शाम से हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो सकती है। गुरुवार से शनिवार तक AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है। अगले छह दिनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हुई है। जबकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन पहले से तेज हुआ है। हालांकि, प्रदूषक कणों का स्तर अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

दोगुना ज्यादा प्रदूषण

दिल्ली के प्रदूषण में पहले की तुलना में सुधार भले हुआ है लेकिन अभी भी हवा में प्रदूषण का स्तर मानकों से दोगुना ज्यादा है। सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर की हवा में बुधवार दिन में तीन बजे प्रदूषक कण पीएम 10 का औसत स्तर 200.8 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 126 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में भी मानकों से दोगुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं।

AQI

बीते सात दिन का हाल

तारीखAQIश्रेणी
16 दिसंबर354बहुत खराब
17 दिसंबर334बहुत खराब
18 दिसंबर373बहुत खराब
19 दिसंबर374बहुत खराब
20 दिसंबर398बहुत खराब
21 दिसंबर377बहुत खराब
22 दिसंबर373बहुत खराब
23 दिसंबर412गंभीर
24 दिसंबर271खराब
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट पर जिस यात्री को पायलट ने पीटा, उसकी मेडिकल रिपोर्ट आई सामने
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आ गए कंपकंपी वाले दिन! कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।