delhi weather update fog yellow alert temperature drop cold wave दिल्ली में आ गए कंपकंपी वाले दिन! कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में आ गए कंपकंपी वाले दिन! कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से ठंड बढ़ने के आसार हैं, मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई है।

Thu, 25 Dec 2025 06:19 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में आ गए कंपकंपी वाले दिन! कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट

हवा की दिशा में आए परिवर्तन के चलते दिल्ली के मौसम में अब हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा छाने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह हल्के से घना कोहरा छाया रहा। खासतौर पर मध्य रात्रि के आसपास पालम क्षेत्र में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक रहा। बुधवार की सुबह दिन चढ़ने के साथ ही दृश्यता के स्तर में सुधार हुआ और दिन के दस बजे के बाद ज्यादातर इलाकों में धूप निकल आई। दिन के ज्यादातर समय तेज धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब हवा की दिशा उत्तरी या उत्तरी पश्चिमी होगी। यह हवा अपने साथ बर्फबारी वाले इलाकों की सर्दी भी लेकर आएगी। इसके चलते खासतौर पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 से 23 और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।