Dehradun Road rage Brigadier killed Rahul gandhi slams BJP government देश के रक्षक भी सुरक्षित नहीं; रोडरेज में ब्रिगेडियर की हत्या पर राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर हमला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

देश के रक्षक भी सुरक्षित नहीं; रोडरेज में ब्रिगेडियर की हत्या पर राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर हमला

देहरादून रोडरेज में मारे गए ब्रिगेडियर पर राहुल गांधी ने उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े किसी को गोली मार दी जाती है।

Tue, 31 March 2026 03:14 PMGaurav Kala पीटीआई, नई दिल्ली
share
देश के रक्षक भी सुरक्षित नहीं; रोडरेज में ब्रिगेडियर की हत्या पर राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर हमला

देहरादून राजपुर रोड पर रोडरेज में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की हत्या को लेकर अब सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मसूरी रो़ड स्थित जेन-जी क्लब में देर रात कर्मचारियों-बाउंसरों और कुछ युवकों के बीच युवती को लेकर झगड़ा हो गया था। बदला लेने के लिए युवकों ने सुबह तक इंतजार किया और कर्मचारियों की कार का पीछा करते हुए सड़क पर गोलीबारी की। इस दौरान गोली सड़क पर टहल रहे जोशी को लग गई और उनकी मौके पर मौत हो गई थी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की दिनदहाड़े हत्या यह साबित करती है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, वे आज अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं हैं, जबकि आम नागरिक और अलग-अलग समुदाय डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोडरेज में मारे गए ब्रिगेडियर के पीछे जेन-जी क्लब विवाद, घात लगाए थे बदमाश

अपराधियों को ही डर नहीं

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि BJP शासन में सिर्फ अपराधी ही निडर और सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कभी शांति और सुरक्षा के लिए पहचाना जाने वाला उत्तराखंड आज हिंसा, हत्या और भय के साये में जी रहा है। पुलिस ने इस मामले में नाइटक्लब मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत: अबतक 4 गिरफ्तार, SSP ने दी ये चेतावनी

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मसूरी रोड स्थित जौहरी गांव राजपुर इलाके में हुई। देहरादून के मसूरी रोड स्थित जेन जी क्लब में रविवार रात एक पार्टी के दौरान एक युवती को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो सोमवार सुबह तक बढ़ गया। क्लब के बाउंसरों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों को बाहर निकाल दिया, जिससे नाराज़ होकर वे बदला लेने के लिए बाहर घात लगाकर बैठ गए। सुबह करीब छह बजे क्लब के कर्मचारी फॉर्च्यूनर कार से निकले तो आरोपी उनका पीछा करने लगे और फायरिंग शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वायरल वीडियो से आहत युवक ने जान दी, ग्रामीणों ने इंटरनेट पर किया था ट्रोल

इसी दौरान कर्मचारी जब चार्जर लेने वापस लौटा तो स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने उसे घेर लिया, जिसके बाद दोनों गाड़ियों के बीच तेज रफ्तार पीछा शुरू हो गया। इस दौरान की गई फायरिंग में एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के. जोशी को लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आबकारी विभाग ने क्लब को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।