Shamed by Viral Video Youth in Haldwani Dies by Suicide After Being Trolled Online Over Alcohol Clip वायरल वीडियो से आहत युवक ने जहर खाकर जान दी, ग्रामीणों ने इंटरनेट पर किया था ट्रोल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

वायरल वीडियो से आहत युवक ने जहर खाकर जान दी, ग्रामीणों ने इंटरनेट पर किया था ट्रोल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक युवक ने वायरल वीडियो के बाद आहत होकर जहर खाकर जान दे दी। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने उसे इंटरनेट पर ट्रोल किया था। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Tue, 31 March 2026 09:19 AMGaurav Kala हल्द्वानी
share
वायरल वीडियो से आहत युवक ने जहर खाकर जान दी, ग्रामीणों ने इंटरनेट पर किया था ट्रोल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र से दुखद मामला सामने आया है। इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो से आहत होकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और इसी दबाव में उसने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिंदुखत्ता के रावत नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले दीपक बाजार से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी स्कूटी की डिग्गी खुलवाई और उसमें रखे कच्ची शराब के टेट्रा पैक का वीडियो बना लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोडरेज में मारे गए ब्रिगेडियर के पीछे जेन-जी क्लब विवाद, घात लगाए थे बदमाश

ग्रामीणों ने वीडियो इंटरनेट पर डाला

परिजनों का आरोप है कि इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद दीपक काफी परेशान रहने लगा। वह इस बात को लेकर शर्मिंदगी और मानसिक दबाव महसूस कर रहा था। बताया गया कि आत्महत्या से पहले उसने अपने रिश्तेदारों से भी इस वीडियो को लेकर बातचीत की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्तों का कत्ल, सगे छोटे भाई ने जमीन विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतारा

दीपक ने सल्फास गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल बृजमोहन सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बार चारधाम रूट पर दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रैफिक जाम पर सरकार

नितिन हत्याकांड में चार्जशीट जल्द

हल्द्वानी के डहरिया के बहुचर्चित नितिन हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है, जिसे दो दिन के भीतर सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। 4 जनवरी 2026 को जज फार्म निवासी नितिन लोहनी की, पार्षद अमित बिष्ट ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना उस वक्त हुई जब नितिन, अमित के बेटे से मिलने उनके घर पहुँचा था।एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, चार्जशीट में घटनाक्रम का विस्तृत विवरण, चश्मदीदों के बयान, पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट और बरामद हथियार जैसे पुख्ता साक्ष्य शामिल हैं। मुख्य आरोपी पार्षद और उसका बेटा फिलहाल पुलिस गिरफ्त में हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दो दिन के भीतर ही चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। इसके बाद मामले में सुनवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।