शरीर पर कई चोट, छत से नीचे फेंक दी लाश; दीपिका नागर के पिता का क्या दावा
दीपिका के पिता संजय का आरोप है कि ससुराव वाले दीपिका पर लगातार दहेज का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा, मेरी बेटी दीपिका की शादी 11 दिसंबर, 2024 को जलपुरा गांव के मनोज के बेटे ऋतिक से हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद, दहेज के लिए वे उसे परेशान करने लगे।

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग दीपिका की मौत के बाद उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। शव पर चोट के भी निशान पाए गए हैं, जिससे दीपिका के परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपिका नागर की शादी ऋतिक से हुईथी। 17 मई की रात को दीपिका दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर अपने घर की छत से नीचे कूद गई, जिससे उनकी मौतहो गई।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
इस बीच दीपिका के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराव वाले दीपिका पर लगातार दहेज का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा, मेरी बेटी दीपिका की शादी 11 दिसंबर, 2024 को जलपुरा गांव के मनोज के बेटे ऋतिक से हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद, दहेज के लिए वे उसे परेशान करने लगे। कल ही मैं उनके घर गया था और उनसे बात की थी। लेकिन मेरे जाने के आधे घंटे बाद ही उनके ससुर मनोज का मुझे फोन आया। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी दीपिका गिर गई है। मैंने उससे पूछा, क्या वह सीढ़ियों से गिरी? क्या वह बाथरूम में गिरी? उसने जवाब दिया, वह छत से गिरी है, और हम उसे शारदा अस्पताल ले जा रहे हैं। जब हम अस्पताल पहुंचे और उसे देखा, तो वह मृत पाई गई। हमने तुरंत पुलिस को बुलाया। उन्होंने कहा, कि उसके शरीर पर कई चोट आई थीं। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात उन्होंने कहा, ऐसे लोगों का एनकाउंटर से कम कुछ नहीं होना चाहिए।
वहीं एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पिता ने कहा, उन दरिंदों ने कल रात बेटी की हत्या कर दी। दहेज के लालच में उन्होंने उसकी जान ले ली। उसके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे हैं। हत्या करने के बाद उन्होंने उसे छत से नीचे फेंक दिया।
दहेज में 11 लाख कैश, सोना और स्कॉर्पियों
उन्होंने बताया कि दीपिका को उन्होंने दहेज में 11 लाख रुपए कैश, 50 लाख रुपए का सोना, फर्नीचर और एक स्कॉर्पियो कार दी थी।इसके बाद अब ससुराव और 50 लाख रुपए और एक फॉर्च्यूनर भी मांग रहे थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपिका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने दीपिका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस परिवार और स्थानीय लोगों से भी मामले में सूचना जुटा रही है, ताकि घटना के पूरे पहलुओं का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा हम इस गंभीर मामले में तेजी से जांच कर रहे हैं। दोषियों को न्याय के कटघरे में लाना हमारी प्राथमिकता है।
वार्ता से इनपुट




साइन इन