Dead bodies of father and daughter found in Greater Noida ग्रेटर नोएडा में डबल डेथ! पिता ने की बेटी की हत्या और खुद लगाई फांसी या कुछ और?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में डबल डेथ! पिता ने की बेटी की हत्या और खुद लगाई फांसी या कुछ और?

इलाके में दो-दो मौत से सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शवों को अपनी गिरफ्त में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानिए बाप द्वारा बेटी की हत्या करने की क्या वजह सामने आ रही है…

Mon, 28 July 2025 03:25 PMRatan Gupta भाषा, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में डबल डेथ! पिता ने की बेटी की हत्या और खुद लगाई फांसी या कुछ और?

ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलोनी में सोमवार सुबह एक मकान से पिता-पुत्री के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस का शक है कि बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने खुदकुशी कर ली। इलाके में दो-दो मौत से सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शवों को अपनी गिरफ्त में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानिए बाप द्वारा बेटी की हत्या करने की क्या वजह सामने आ रही है…

पिता फंदे से लटका मिला, बेटी कमरे में पड़ी मिली

जानकारी के मुताबिक कासना थाना पुलिस को गांव सिरसा की नई कॉलोनी के एक घर में पिता-पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक कुमार और उनकी बेटी संजना के रूप में हुई है। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने देखा कि अशोक का शव फंदे से लटका हुआ है जबकि उसकी बेटी का शव कमरे में पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादा की इच्छा के लिए टूटे कंधे पर उठाया 51 लीटर गंगाजल वाला कांवड़, पोते की मौत
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कार चोरी के मामले 52% बढ़े, इस साल अब तक 2529 गाड़ियां हुईं चोरी

बेटी की हत्या की क्या वजह सामने आ रही

इलाके में दो-दो मौत से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से इस घटना की जानकारी लेनी चाही, तो कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि संजना का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। इस बात को लेकर पिता और बेटी में काफी नाराजगी भी रहती थी। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: कुमार ने पहले बेटी की हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को अपने हवाले करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।