Three incidents of firing and looting in Delhi Jafrabad area one injured दिल्ली के जाफराबाद में गोलीबारी और लूटपाट की तीन वारदातों से हड़कंप, एक घायल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के जाफराबाद में गोलीबारी और लूटपाट की तीन वारदातों से हड़कंप, एक घायल

नई दिल्ली के जाफराबाद में मंगलवार दोपहर तीन से चार बदमाशों ने एक ही दिन में गोलीबारी और लूटपाट समेत तीन वारदातों को अंजाम दे डाला। इस दौरान गोली लगने से चौहान बांगर निवासी एक सब्जी विक्रेता 24 साल के आदिल उर्फ आबिद घायल हो गया।

Tue, 30 Dec 2025 10:26 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के जाफराबाद में  गोलीबारी और लूटपाट की तीन वारदातों से हड़कंप, एक घायल

नई दिल्ली के जाफराबाद में मंगलवार दोपहर तीन से चार बदमाशों ने एक ही दिन में गोलीबारी और लूटपाट समेत तीन वारदातों को अंजाम दे डाला। इस दौरान गोली लगने से चौहान बांगर निवासी एक सब्जी विक्रेता 24 साल के आदिल उर्फ आबिद घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

इसके अलावा एक दुकानदार से रंगदारी मांगते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और गोलीबारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों ने पिछले दो दिनों में कुछ अन्य लोगों के साथ लूटपाट और रंगदारी की मांग की है।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि 30 दिसंबर की दोपहर में जाफराबाद थाने में गोलीबारी की वारदात की सूचना मिली। तत्काल पुलिस ब्रह्मपुरी रोड स्थित वारदातस्थल पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह पूजा पब्लिक स्कूल वाली गली से गुजर रहा था, तभी दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत जेपीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले आरोपियों ने एक महिला से लूटपाट की। उसके बाद उनका एक साथी हथियार लेकर एक दुकानदार के पास पहुंचा और हथियार के बल पर रंगदारी मांगने लगा। इस दौरान उसने दुकानदार पर गोली चलाने की भी कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली तो आरोपी ने दुकानदार पर हथियार के बट से हमला किया। हमले की यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।