Will the Excise Minister consume 500 cases of liquor alone? Babulal Marandi alleges illegal extortion क्या उत्पाद मंत्री 500 पेटी शराब अकेले गटक जाएंगे? मरांडी का तंज, सरकार पर अवैध वसूली का आरोप, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

क्या उत्पाद मंत्री 500 पेटी शराब अकेले गटक जाएंगे? मरांडी का तंज, सरकार पर अवैध वसूली का आरोप

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य के उत्पाद मंत्री का नाम लिखे बगैर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि होली के मौके पर प्रीमियम ब्रांड की शराब की कथित मांग की जा रही है।

Sun, 1 March 2026 10:58 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
क्या उत्पाद मंत्री 500 पेटी शराब अकेले गटक जाएंगे? मरांडी का तंज, सरकार पर अवैध वसूली का आरोप

झारखंड की सियासत में शराब को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य के उत्पाद मंत्री का नाम लिखे बगैर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि होली के मौके पर प्रीमियम ब्रांड की शराब की कथित मांग की जा रही है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि “क्या झारखंड के उत्पाद मंत्री 500 पेटी शराब अकेले गटक जाएंगे?” उन्होंने इसे सरकार की “अवैध वसूली” करार दिया है।

मरांडी ने क्या आरोप लगाए हैं

मरांडी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि मंत्री की ओर से सभी जिलों के उत्पाद अधीक्षकों के माध्यम से प्रत्येक जिले से 10 पेटी ब्लैक लेबल स्कॉच और 10 पेटी 100 Pipers की मांग रखी गई है। उन्होंने दावा किया कि जो दुकानदार शराब उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके परमिट रोकने की धमकी दी जा रही है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में एक कथित स्क्रीनशॉट संज्ञान में आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JNU प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली कोर्ट का आदेश, 14 छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए
ये भी पढ़ें:खामनेई की मौत के बाद जंतर-मंतर पर ईरान के समर्थन में जुटी भीड़, रोते नजर आए लोग

क्या मंत्री 500 पेटी शराब अकेले गटक जाएंगे?

अपने बयान में मरांडी ने तंज कसते हुए लिखा, “क्या मंत्री 500 पेटी शराब अकेले गटक जाएंगे? या इसमें पूरी दलाल मंडली भी शामिल होगी?” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि “क्या मंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारी अपने लिए शराब खरीदने में सक्षम नहीं हैं?” मरांडी ने कहा कि इस तरह की कथित धांधली से लाइसेंसधारी व्यापारी खुद को असुरक्षित और परेशान महसूस कर रहे हैं।

आरोप निराधार हैं, तो खंडन करें

भाजपा नेता ने उत्पाद विभाग से पूरे मामले में सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा, “यदि आरोप निराधार हैं तो सरकार को तत्काल सार्वजनिक रूप से इसका खंडन करना चाहिए।” साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के अवैध दबाव में न आएं और भरोसा दिलाया कि भाजपा उनके साथ खड़ी है।

मरांडी ने अपने पोस्ट में झारखंड पुलिस को भी टैग करते हुए उत्पाद मंत्री और विभाग के अधिकारियों पर नजर रखने की अपील की है। हालांकि, इस मामले में राज्य सरकार या उत्पाद विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।