गौरक्षक मोनू मानेसर के गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत, जुनैद-नासिर हत्याकांड में हुए जेल से रिहा
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव मानेसर के समीप भारी संख्या में गौरक्षक और ग्रामीण खड़े थे। जैसे ही मोनू मानेसर अपने वकीलों के साथ पहुंचें तो गौरक्षकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के बीच जुलूस निकालते हुए मोनू मानेसर के घर तक पहुंचें।

हत्या के आरोप में राजस्थान की जेल में बंद मोनू मानेसर जमानत मिलने के बाद शनिवार रात को अपने गांव मानेसर में पहुंचे। यहां गौरक्षकों और ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव मानेसर के समीप भारी संख्या में गौरक्षक और ग्रामीण खड़े थे। जैसे ही मोनू मानेसर अपने वकीलों के साथ पहुंचें तो गौरक्षकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के बीच जुलूस निकालते हुए मोनू मानेसर के घर तक पहुंचें। घर पर गांव के मौजिज लोग पहले से एकत्रित थे। मोनू ने बुजुर्गों का आर्शीवाद लिया। मोनू के समर्थकों ने खुशी में पटाखे छुड़ाए।
कब क्या हुआ
फरवरी 2023: राजस्थान के भरतपुर जिले कै घाटमीका गांव के निवासी नासिर (25-28 वर्ष) और जुनैद (33-35 वर्ष) का अपहरण हुआ।
15 फरवरी 2023: कथित गोरक्षकों द्वारा दोनों को जिंदा जलाने की घटना का आरोप।
16 फरवरी 2023: भिवानी में जली हुई बोलेरो गाड़ी में दोनों के 'जले हुए शव मिले। परिजनों मोनू मानेसर सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। भरतपुर में हुई थी FIR दर्ज
मई 2023: राजस्थान पुलिस ने चार्जशीट में 21 आरोपियों में मोनू मानेसर का नाम शामिल किया।
सितंबर 2023: मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया गया।
वे नूंह सांप्रदायिक हिंसा और अन्य मामलों के बाद राजस्थान पुलिस के हवाले हुए। तब से भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में बंद थे।
5 मार्च 2026: राजस्थान हाईकोर्ट ने मोनू मानेसर की नियमित जमानत याचिका स्वीकार की।
6-7 मार्च 2026: जमानत आदेश के बाद औपचारिकताएं पूरी की गई।
7 मार्च 2026: देर रात मोनू मानेसर को भारी सुरक्षा में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया।




साइन इन