ये रस्म अदायगी नहीं है, दिल्ली सरकार का रोडमैप पेश किया गया; LG के अभिभाषण पर CM रेखा गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में उप राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये रस्म अदायगी नहीं है। एलजी ने दिल्ली सरकार का रोडमैप पेश किया है। दिल्ली इस समय अपने आपको टकराव की स्थिति से बाहर दिखाने के लिए खड़ी है। सभी एजेंसियां मिलकर काम करती हैं।

दिल्ली विधानसभा में उप राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये रस्म अदायगी नहीं है। एलजी ने दिल्ली सरकार का रोडमैप पेश किया है। दिल्ली इस समय अपने आपको टकराव की स्थिति से बाहर दिखाने के लिए खड़ी है। सभी एजेंसियां मिलकर काम करती हैं। टकराव नहीं, वेलफेयर के लिए काम करती हैं। प्रशासन का वो माडल है जिसको आगे बढ़ाते हुए जवाबदेही, समन्वय और स्पष्ट दिशा जनता के सामने पेश कर रहे हैं।
सुशासन के साथ संवेदनशीलता
सीएम गुप्ता ने कहा कि सरकार गांधी के सर्वोदय को शासन की आत्मा मानती है और अंत्योदय को नीति बनाती है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प पर लगातार काम कर रही है। दिखावे का काम नहीं है। सेवा का अभ्यास है। सरकार का हर कदम नागरिक की सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत प्रोत है।
पिछली सरकारों ने काम नहीं किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने दिल्ली की सरकारों को नहीं समझा। काम नहीं किया। व्यवस्था चरमराती गई। हम दिल्ली को नए भविष्य की ओर ले जाने में सफल हो पाए। दिल्ली में 1100 आरोग्य मंदिर खोलने की योजना है। हास्पिटल इंफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम। ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग। हर मरीज का मेडिकल रिकार्ड। भ्रष्टाचार नहीं होगा। अस्पतालों में मशीनों की कमी दूर करने पर काम किया। दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी बनाई। आर्गन डोनेशन का व्यवस्थित प्लेटफार्म नहीं था। अब व्यवस्थित किया गया। 29 नए जन औषधि केन्द्र खोले। पांच नए सरकारी अस्पतालों के ब्लाक शुरू किए गए।
नया सेवा माडल पेश किया
सीएम ने कहा कि कोई भूखा नहीं सोए। नया सेवा माडल पेश किया है। घोषणापत्र में जो भी लिखा है, उसे सरकार पूरा करके रहेगी। 45 पूरी हो गई। 55 और जल्दी से पूरा होगा। अटल कैंटीन में एक लाख लोग केवल पांच रुपए में रोजाना भोजन करेंगे।
दिल्ली में परिवर्तन लाने के लिए काम कर रहे
वहीं, मंत्री आशीष सूद ने कहा कि अभिभाषण केवल योजनाओं की सूची नहीं था। सरकार दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ रही है। दिल्ली में परिवर्तन लाने के लिए काम कर रहे हैं। दो लाख रोजगार, लास्ट माइल कनेक्टिविटी, सत्तर सूत्री एजेंडा आप लाई थी। फिर दस सूत्रीय एजेंडा आ गया। दस महीने में पूछते हैं कि उप राज्यपाल के हाथ में कागज लाकर दे दिए हैं। पिछले ग्यारह साल से इनका मंत्रिमंडल देते थे। अर्बन नक्सल की पहचान है। झूठ बोलो और भाग जाओ।
11 महीने में बड़ा काम हुआ
सूद ने कहा कि 11 महीने में बड़ा काम हुआ है। ईज आफ डूइंग बिजनेस के काम हुए हैं। लाइसेंसिंग के कामों में सुविधा देने का काम किया गया है। पिछली सरकार ने बहुत समय तक झुग्गी झोपड़ी और स्लम को वोट पाने और पीआर चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। ग्यारह महीनों में काम के साथ-साथ बजट पास हुआ और काम बहुत तेजी के साथ चल रहा है।
आप ने ठेकेदारों की सेवा की
सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी पास 11 साल थे। सेवा कर सकते थे, लेकिन ठेकेदारों की सेवा की। तीन लाख 76 हजार लोगों से ज्यादा लोगों ने अटल कैंटीन में खाना खाया है। छोटे कामगारों और मजदूरों के जीवन में परिवर्तन आया है। दो वक्त का गरम खाना मिल रहा है। शिक्षा के संदर्भ में व्यापक परिवर्तन हुआ है।




साइन इन