ruckus in delhi vidhan sabha on atishi bjp demands action आतिशी के बयान पर दिल्ली विधानसभा में बड़ा हंगामा, सिख गुरुओं के अपमान का आरोप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आतिशी के बयान पर दिल्ली विधानसभा में बड़ा हंगामा, सिख गुरुओं के अपमान का आरोप

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के बयान को लेकर हंगामा बढ़ गया है। भाजपा के विधायकों ने आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप लगाकर हंगामा किया। सदस्य कार्रवाई की मां को लेकर विधानसभा में हंगामा करने लगे जिसकी वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Wed, 7 Jan 2026 12:21 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आतिशी के बयान पर दिल्ली विधानसभा में बड़ा हंगामा, सिख गुरुओं के अपमान का आरोप

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के बयान को लेकर हंगामा बढ़ गया है। भाजपा के विधायकों ने आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप लगाकर हंगामा किया। सदस्य कार्रवाई की मां को लेकर विधानसभा में हंगामा करने लगे जिसकी वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा अध्यक्ष ने एक घंटे के भीतर सदन में आकर आतिशी को अपना पक्ष रखने को कहा। बाद में हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अरविंदर सिंह लवली और विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने आतिशी पर गुरु तेग बहादुर के अपमान का आरोप लगाया। कपिल मिश्रा ने कहा कि आतिशी ने जो किया है, वह शर्मनाक है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हंगामा करते हुए विधायक वेल में आ गए है और हंगामा करने लगे। विधायकों के हाथों में पोस्टर थे जिनमें लिखा था, ‘गुरुओं का अपमान नहीं सहेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतिशी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएंगे कपिल मिश्रा, विधानसभा में ऐसा क्या हुआ?

विधानसभा में केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करते हुए अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आतिशी एक घंटे में सदन के भीतर आकर अपना पक्ष रखना है। इसके बाद इस विषय पर फैसला किया जाएगा। बाद में कार्यवाही शुरू हुई तो विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मौका देने के बावजूद आतिशी ने कोई सूचना नहीं दी। विधायक मुकेश अहलावत ने कहा है कि वह गोवा चली गई हैं। कल वह प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रही थीं और आज गोवा चली गईं। सत्ता पक्ष के सदस्य फिर से वेल में आ गए। हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।