Delhi Assembly AAP MLA Sanjeev Jha marshalled out दिल्ली विधानसभा: मार्शल आउट किए गए आप विधायक, बोले- अध्यक्ष तानाशाही कर रहे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली विधानसभा: मार्शल आउट किए गए आप विधायक, बोले- अध्यक्ष तानाशाही कर रहे

दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे से तीखी बहस करते नजर आए। अध्यक्ष के निर्देश के बाद मार्शल के जरिए संजीव झा को बाहर निकलवा दिया गया और उन्हें पूरे दिन की कार्यवाही के लिए भी निलंबित किया गया। 

Fri, 9 Jan 2026 02:38 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली विधानसभा: मार्शल आउट किए गए आप विधायक, बोले- अध्यक्ष तानाशाही कर रहे

दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को भी बीजेपी और आप विधायकों के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। एक टिप्पणी को लेकर अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायक संजीव झा को मार्शल आउट कर दिया। शीतकालीन सत्र के पांचवें और आखिरी दिन प्रदूषण के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे से तीखी बहस करते नजर आए। अध्यक्ष के निर्देश के बाद मार्शल के जरिए संजीव झा को बाहर निकलवा दिया गया और उन्हें पूरे दिन की कार्यवाही के लिए भी निलंबित किया गया।

दरअसल आप विधायक बार-बार सदन में वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा की मांग कर रहे थे। वहीं अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आश्वसन दिया कि आज ही प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होगी लेकिन पहले सदन के अन्य कुछ जरूरी काम को पहले निपटा लिया जाए। गुप्ता के बार-बार कहने के बावजूद आप विधायक लगातार चर्चा की मांग कर रहे थे ऐसे में सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने तुरंत मार्शल आउट के निर्देश दे दिए।

संजीव का पलटवार

संजीव झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘बीजेपी फर्जी वीडियो चलाकर विधानसभा के सत्र को बाधित कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष कह रहे हैं कि इस वीडियो की जांच के लिए लैब में भेज रहे हैं। हमने इस फर्जी वीडियो को चलाने पर रोक लगाने की मांग की तो हमें मार्शल आउट कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष तानाशाही कर रहे हैं। दिल्ली गंदे पानी, प्रदूषण और बदहाल कानून व्यवस्था से परेशान है लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो रही है। हमने सरकार से जवाब मांगा तो तानाशाही रवैया अपनाते हुए हमें सदन से बाहर निकाल दिया।’

आप विधायक बार-बार सदन में वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा की मांग कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पूरा विवाद आतिशी के बयान से जुड़ा है। आतिशी के एक पुराने बयान के वीडियो को लेकर विवाद है। बीजेपी ने सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर को लेकर आतिशी की द्वारा की गई एक कथित टिप्पणी को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं आप का कहना है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतिशी के बयान पर दिल्ली विधानसभा में बड़ा हंगामा, सिख गुरुओं के अपमान का आरोप
ये भी पढ़ें:AAP के 4 विधायक दिल्ली विधानसभा से 3 दिन के लिए सस्पेंड, क्या है इसकी वजह

बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन

नेता प्रतिपक्ष द्वारा गुरु तेग बहादुर का कथित अपमान किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बीजेपी नेताओं ने विपक्षी पार्टी के मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने आतिशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।