CM Rekha Gupta Mega Plan For Delhi Arogya Mandir Atal Canteen education hub अटल कैंटीन से आयुष्मान मंदिर तक, CM रेखा गुप्ता का 'विकसित दिल्ली' का मेगा प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अटल कैंटीन से आयुष्मान मंदिर तक, CM रेखा गुप्ता का 'विकसित दिल्ली' का मेगा प्लान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित दिल्ली का रोडमैप पेश किया।

Sun, 25 Jan 2026 03:28 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अटल कैंटीन से आयुष्मान मंदिर तक, CM रेखा गुप्ता का 'विकसित दिल्ली' का मेगा प्लान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित दिल्ली का रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की चेतना है और पिछले 77 वर्षों से भारत का संविधान न्याय, समानता और गरिमा का प्रकाश-स्तंभ बनकर हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन 2047 से जुड़ कर विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में दिल्ली की हमारी सरकार लगातार और तेजी से काम कर रही है।

उन्होंने पिछले 11 महीनों में दिल्ली सरकार के काम का जिक्र करते हुए कहा कि जब लगभग 11 महीने पहले हमारी सरकार ने दिल्ली की जिम्मेदारी संभाली थी, उस समय हमारे सामने अनेक चुनौतियां थी। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती थी, सालों से व्यवस्था में जमी हुई धूल और रुकावटें। इन 11 महीनों की कम अवधि में, हमने इस स्थिति को बदलने और दिल्ली को एक नई दिशा देने के लिए कई सार्थक कदम उठाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार बनाने के बाद क्या थी सबसे बड़ी चुनौती, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बताया
ये भी पढ़ें:ऊपर मेट्रो, नीचे गाड़ियां; साउथ दिल्ली को रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा तोहफा
ये भी पढ़ें:प्रदूषण राजनीतिक मुद्दा नहीं, दिल्ली को बेहतर बनाने की चुनौती हैः CM रेखा गुप्ता

उन्होंने कहा, आज अटल कैंटीन में रोजाना 50,000 से ज्यादा लोग भोजन कर रहे हैं। इस लक्ष्य को प्रतिदिन 1 लाख तक ले जाने का हमारा प्रयास है ताकि दिल्ली में कोई भी भूखा न सोए। हम दिल्ली सरकार की ओर से मोदी जी के डिजिटल इंडिया पहल की दिशा में दिल्ली के सभी अस्पतालों को डिजिटलाइज करने का कार्य कर रहे हैं।

दिल्ली में 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जोकि प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर हैं, वो खोले जा चुके हैं। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली में बेहतरीन हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर हो और बेस्ट हेल्थ केयर इक्विपमेंट के माध्यम से दिल्ली AAA हेल्थ मॉडल पर आगे बढ़े, यानी Advance, Affordable और Accessible हेल्थ केयर।

एजुकेशन हब बनाने के लिए 13 हजार करोड़ आवंटित

सीएम ने कहा, विकसित की जाए। दिल्ली में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए हमने मुंडका में एक नई और दिल्ली की पहली इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स से बनायी जाने वाली दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का काम शुरू किया है, जो दिल्ली के लिए बेहतर स्पोर्ट्स फैसिलिटी लेकर आएगी। दिल्ली की अच्छी सड़कें, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, साफ़ पानी और आधुनिक नागरिक सुविधाएं, इन सब को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 2025–26 में कैपिटल एक्सपेंडिचर को दोगुना कर लगभग 30,000 करोड़ कर दिया है। 3 साल में 100% पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें इलेक्ट्रिक फ्लीट में तब्दील कर दी जाएंगी।

गिग वर्कर वेलफेयर बोर्ड का गठन

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, हमने दिल्ली में काम कर रहे गिग वर्कर्स को सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए ‘गिग वर्कर वेलफेयर बोर्ड’ का गठन किया। हमने झुग्गी बस्तियों में 700 करोड़ का फंड दिया, जिसके मध्यम से वहां पर नए शौचालय, गली, नाली, खड़ंजा, पार्क, इत्यादि सारी चीजें बनायी जा रही हैं। हमने झुग्गी बस्तियों के लिए 700 करोड़ का फंड दिया, जिसके मध्यम से वहां पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

सड़कों पर भी काम

मुख्यमंत्री ने आगेल कहा, केंद्र सरकार के सहयोग से द्वारका एक्सप्रेसवे, UER-2 और दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे रोड बनाए गए हैं, जो दिल्ली की कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ डीकंजेशन में भी काफी मदद करेंगे।

हमने दिल्ली में 10 नई गौशालाएं बनाने की तैयारी की है, जिनमें लेटेस्ट सुविधाओं के साथ बायो गैस प्लांट, विलेज लाइफ एक्सपीरियंस भी प्लान किया गया है। हमने स्ट्रे डॉग्स के लिए अत्याधुनिक और सेफ शेल्टर बनाने का काम शुरू किया है। दिल्ली को ग्रीन एनर्जी से जोड़ने के लिए हमने अपने सभी सरकारी इमारतों पर भी सोलर प्लांट लगाए हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।