CM Rekha Gupta says pollution not political issue but challenge to make Delhi better प्रदूषण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, दिल्ली को बेहतर बनाने की चुनौती हैः CM रेखा गुप्ता, Ncr Hindi News - Hindustan
More

प्रदूषण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, दिल्ली को बेहतर बनाने की चुनौती हैः CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी को बेहतर बनाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ (क्लीन एंड हेल्दी) बनाने के लिए नए-नए समाधान तलाश रही है।

Sat, 17 Jan 2026 12:38 PMSubodh Kumar Mishra एएनआई, नई दिल्ली
share
प्रदूषण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, दिल्ली को बेहतर बनाने की चुनौती हैः CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी को बेहतर बनाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ (क्लीन एंड हेल्दी) बनाने के लिए नए-नए समाधान तलाश रही है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदूषण हमारे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह दिल्ली को बेहतर बनाने की चुनौती है। सरकार पहले से ही वे सभी समाधान कर रही है जो प्रदूषण कम करने में संभव लगते हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं। हम स्टार्टअप्स को सहयोग दे रहे हैं। सरकार इसको लेकर काफी सक्रिय है। हम दिल्ली के लिए सभी बेहतरीन विचारों को अपनाएंगे।

लड़ाई लंबी है, रणनीति बनाकर कार्य कर रहे

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में वायु प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लंबी है इसलिए सभी निकाय भी पूरी रणनीति बनाकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण के खिलाफ इस लड़ाई में केंद्र सरकार का मार्गदर्शन व सहयोग भी मिल रहा है। इस प्रयास से प्रदूषण में सुधार होगा और लोगों के स्वास्थ्य की भी रक्षा होगी।

न तो कोई अड़चन है और न ही बजट की कमी

मुख्यमंत्री ने सभी विभाग प्रमुखों से प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए बनाए गए ब्लू प्रिंट के हिसाब से प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि इन्हें समयबद्ध क्रियान्वित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जाए, इसके लिए न तो कोई अड़चन है और न ही बजट की कमी।

'बेहद खराब' श्रेणी में AQI

इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 था, जो इसे 'बेहद खराब' श्रेणी में रखता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में जल निकासी के लिए मास्टर प्लान, 4 मेन ड्रेन पर तेजी से काम करेगी सरकार
ये भी पढ़ें:बेघर लोगों को सर्दी से बचाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, दिया खास आदेश

तत्काल प्रभाव से ग्रेप-3 लागू

दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात से तत्काल प्रभाव से ग्रेप-3 लागू करने का निर्णय लिया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेप पर गठित उप-समिति ने क्षेत्र में मौजूदा वायु गुणवत्ता, मौसम और मौसम संबंधी पूर्वानुमानों और वायु गुणवत्ता सूचकांक को देखते हुए यह फैसला लिया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।