दिल्ली के सदर बाजार में दुकान में आग लगने से एक की मौत, जला हुआ शव बरामद
दिल्ली के सदर बाजार में एक दुकान में आग लगने से एक आदमी की मौत हो गई। दुकान में आग लगने की सूचना शाम करीब 7:45 बजे मिली। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही निकटतम फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, बुधवार शाम को सदर बाजार की एक दुकान में आग लग गई। इसके बाद घटनास्थल से एक आदमी का जला हुआ शव बरामद किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी के सदर बाजार इलाके में एक दुकान में आग लगने की सूचना शाम करीब 7:45 बजे मिली। अग्निशमन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही निकटतम फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि हमें आग लगने की सूचना मिली। निकटतम दमकल स्टेशन से पहली दमकल तुरंत मौके पर पहुंची। यहां पहुंचने पर पता चला कि आग थोड़ी गंभीर थी। आसपास के दमकल स्टेशनों ने भी अपनी दमकल भेजीं और अब कुल 16 दमकल यहां काम कर रही हैं।
उन्होंने आगे बताया कि टीमें फिलहाल धुएं को नियंत्रित करने और शीतलन अभियान चलाने में लगी हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम धुएं पर काबू पाने का काम कर रहे हैं और उसके बाद हम हताहतों की जांच करेंगे।

साइन इन