chandrawal plant pipe burst in water supply in many areas of delhi will be affected दिल्ली के चंद्रावल प्लांट में फटा पाइप, इन इलाकों में भी 3 दिन नहीं आएगा पानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के चंद्रावल प्लांट में फटा पाइप, इन इलाकों में भी 3 दिन नहीं आएगा पानी

दिल्ली के चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइपलाइन फटने से कई इलाकों में जलापूर्ति रुक गई है। मरम्मत में लगभग 3 दिन का समय लग सकता है जिससे दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 

Sun, 22 March 2026 07:46 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के चंद्रावल प्लांट में फटा पाइप, इन इलाकों में भी 3 दिन नहीं आएगा पानी

दिल्ली के चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइपलाइन फटने और पंप हाउस में पानी भरने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह रुक गई है। मरम्मत और पंप हाउस को दोबारा शुरू करने में लगभग 3 दिन का समय लग सकता है। इस दौरान कई इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत का तेजी से काम चल रहा है। लोगों से सावधानीपूर्वक पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क विवरण भी जारी किए गए हैं।

पाइप फटने से जलभराव

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट-2 में पंप हाउस के समीप 600 एमएम व्यास की बैकवॉश लाइन के फटने के कारण पंप हाउस में जल भराव हो गया है। इससे वहां बिजली उपकरण और मशीने खराब हो गए हैं। इस तकनीकी खराबी के कारण प्लांट से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित

प्रशासन का कहना है कि मशीनों को सुखाने और मरम्मत के काम में लगभग 3 दिन का समय लग सकता है। इस दौरान सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल एवं आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर एवं आसपास के क्षेत्र, करोल बाग, पहाड़गंज और NDMC के क्षेत्र, राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व/पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंदरपुरी एवं आसपास के क्षेत्र, कैंटोनमेंट, वसंत विहार, आरके पुरम, मुनिरका एवं दक्षिणी दिल्ली के कुछ भाग, तिमारपुर एवं मल्का गंज के कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

पानी का समझदारी से करें इस्तेमाल

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का बहुत सावधानी और समझदारी से इस्तेमाल करें। मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। आपात स्थिति में पानी के टैंकर मंगाए जा सकते हैं।

जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई का भी चलेगा काम

यही नहीं सालाना आधार पर होने वाली भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई की वजह से भी दिल्ली के ज्यादा इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की सूचना दिल्ली जलबोर्ड की ओर से जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि 23 और 24 मार्च यानी सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के 7 से अधिक इलाकों में पानी नहीं आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कल मौसम लेगा करवट; गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

इन इलाकों में भी पानी की सप्लाई पर रहेगा असर

23 मार्च (सोमवार) को दिल्ली के बीआई ब्लॉक, शालीमार बाग BPS, BW ब्लॉक शालीमार बाग BPS, आजादपुर मंडी, सेक्टर 18, 19 और बादली गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 24 मार्च को (मंगलवार) को यू एंड वी ब्लॉक शालीमार बाग BPS, SD ब्लॉक पीतमपुरा, आजादपुर मंडी, सेक्टर 18, 19 और बादली गांव में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली वालों पानी बचाकर रखना, अगले हफ्ते लगातार 2 दिन कई इलाकों में रहेगा जलसंकट
Water Supply In Delhi
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।